फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   SS Rajamouli Buys First Ticket of Prabhas Prashanth Neel Salaar part 1 Ceasefire Photo went Viral

Salaar: बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली ने खरीदा सालार का पहला टिकट, सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल

Sat, 16 Dec 2023 01:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 16 Dec 2023 01:06 PM IST
विज्ञापन
SS Rajamouli Buys First Ticket of Prabhas Prashanth Neel Salaar part 1 Ceasefire Photo went Viral
टीम सालार के साथ एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म सालार की चर्चा इस समय हर ओर हो रही है। जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। प्रभास का एक्शन अवतार देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की टीम सालार जमकर प्रचार कर रही है।  इस बीच हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में फिल्म का पहला टिकट मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली ने खरीदा। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे पहला टिकट खरीदते हुए नजर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में निर्देशक प्रशांत नील, प्रभास और पृथ्वीराज की भी उपस्थिति देखी गई।

विज्ञापन

Indian Police Force: 'इंडियन पुलिस फोर्स' का टीजर रिलीज, वर्दी पहने एक्शन अवतार में नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा

विज्ञापन

राजामौली ने खरीदा पहला टिकट

सोशल मीडिया पर मैत्री मूवी मेकर्स ने इस कार्यक्रम का एक  फोटो शेयर कर जानकारी दी है कि सालार का पहला टिकट दक्षिण भारतीय फिल्मकार एसएस राजामौली ने खरीदा है। फोटो के साथ प्रोडक्शन हाउस ने कैप्शन में लिखा, '' भारतीय सिनेमा की शान एसएस राजामौली ने टीम और निर्माता नवीन येरनेनी से निजाम में भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म सालार का पहला टिकट खरीदा।'' इस ट्वीट में यह भी जानकारी दी गई है कि फिल्म की बुकिंग जल्द ही भव्य तरीके से शुरू की जाएगी।

डंकी से होगी कड़ी टक्कर

इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। राजामौली की ओर से उठाए गए इस कदम की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। बता दें कि सालार: पार्ट 1 - सीजफायर का निर्देशन केजीएफ फेम निर्देशक प्रशांत नील ने किया है। इसमें प्रभास, पृथ्वीराज, जगपति बाबू और श्रुति हासन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बड़े पर्दे पर इसका मुकाबला शाहरुख खान की डंकी से है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म किंग खान की इस साल की तीसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी दो फिल्में पठान और जवान बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी हैं।
Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें, फैंस बोले- 'भाभी 2'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed