फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Sanjjanaa Galrani defended Trisha Krishnan after criticism over her presence at Independence Day celebrations

'हिम्मत है तो विजय के शासन पर बात करो, एक महिला के बारे में नहीं'; तृषा की आलोचना पर इस अभिनेत्री ने किया बचाव

Wed, 19 Aug 2026 07:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 19 Aug 2026 07:22 PM IST
सार

Sanjjanaa Galrani Defended Trisha: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में तृषा कृष्णन भी पहुंची थीं। वे मुख्यमंत्री विजय के माता-पिता के साथ अगली पंक्ति में बैठी दिखीं। इसे लेकर उन्हें ट्रोल किया गया। अब इस मामले पर अभिनेत्री संजना ने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Sanjjanaa Galrani defended Trisha Krishnan after criticism over her presence at Independence Day celebrations
तृषा कृष्णन-संजना-विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री तृषा कृष्णन का नाम अक्सर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व एक्टर विजय से जोड़ा जाता है। 15 अगस्त को उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विजय के माता-पिता के साथ शिरकत की। इस दौरान वे मुख्यमंत्री विजय को सलाम करती दिखीं। इसे लेकर उनकी काफी आलोचना हुईं और सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। इस मामले में एक्ट्रेस और मॉडल संजना गलरानी ने तृषा का बचाव किया है।

विज्ञापन

Sanjjanaa Galrani defended Trisha Krishnan after criticism over her presence at Independence Day celebrations
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम@trishakrishnan

अभिनेत्री संजना ने उठाया सवाल
अभिनेत्री संजना गलरानी ने चेन्नई में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने पर हुई आलोचना के बाद तृषा का बचाव किया। उन्होंने कहा कि ध्यान विजय के कामकाज पर होना चाहिए, न कि किसी महिला या उनकी निजी जिंदगी पर।

  • दरअसल, राज्य के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के बाद तृषा राजनीतिक आलोचना का शिकार हुईं।
  • एक्ट्रेस संजना गलरानी उनके समर्थन में सामने आईं हैं। 
  • इंडिया टुडे से बात करते हुए संजना ने सवाल उठाया कि एक राजनेता के तौर पर विजय के काम के बजाय सारा ध्यान एक महिला पर क्यों केंद्रित किया जा रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन

तृषा के बचाव में संजना ने क्या कहा?
संजना ने तृषा कृष्णन का बचाव करते हुए कहा, 'अगर हिम्मत है, तो थलापति विजय के बारे में प्रोफेशनल तरीके से बात करें। उनके कामकाज के बारे में बात करें। आप एक महिला के बारे में क्यों बात कर रहे हैं'?

  • संजना की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है, जब स्वतंत्रता दिवस समारोह में तृषा की उपस्थिति को लेकर DMK के मुखपत्र 'मुरासोली' द्वारा विजय पर निशाना साधा गया।
  • बता दें कि 15 अगस्त को चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तृषा को पहली पंक्ति में बैठाया गया था। 
  • कार्यक्रम की तस्वीरों और वीडियो में विजय और तृषा को एक-दूसरे का अभिवादन करते देखा गया। 
  • इसे लेकर DMK के मुखपत्र 'मुरासोली' में तीखी आलोचना की गई। 
विज्ञापन

Sanjjanaa Galrani defended Trisha Krishnan after criticism over her presence at Independence Day celebrations
थलापति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम

विजय के कामकाज की तारीफ में कहीं ये बातें

  • संजना ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि विजय की निजी जिंदगी पर फोकस करना उनके राजनीतिक रिकॉर्ड से ध्यान भटकाने की एक कोशिश है।
  • उन्होंने कहा, 'यह बेहद दुखद है और हमें इस स्थिति और इसके नतीजों पर गौर करना होगा। चाहे कोई पुरुष हो या महिला, मुझे लगता है कि इस समय थलापति विजय के खिलाफ पेशेवर तौर पर कुछ भी नहीं मिल पा रहा है।
  • संजना ने विजय के काम करने के तरीके की तारीफ करते हुए कहा कि उनके तुरंत जवाब देने और एक्टिव सोशल मीडिया टीम की वजह से उन्हें तमिलनाडु के बाहर भी तारीफ मिली है। 
  • संजना ने कहा, 'जब आप उनके काम को देखते हैं, तो न सिर्फ तमिलनाडु, बल्कि पूरा देश उनके तुरंत जवाब देने और उनकी सोशल मीडिया टीम के रात-भर एक्टिव रहकर बड़ी-बड़ी समस्याओं को सुलझाने की तारीफ करता है।
  • उन्होंने कहा, 'जब आप किसी नेता को राजनीतिक रूप से निशाना नहीं बना पाते, तो आप उनके किसी निजी एजेंडे को निशाना बनाने और उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं'।
  • तृषा पर की गई टिप्पणियों की आलोचना करते हुए संजना ने कहा कि पब्लिक की नजर में रहने वाले किसी भी अन्य व्यक्ति की तरह ही तृषा भी सम्मान की हकदार हैं।
  • उन्होंने कहा, 'किसी भी ओहदे या हैसियत वाली महिला का सम्मान करना बहुत जरूरी है। तृषा एक सफल अभिनेत्री हैं और वह भी उतना ही सम्मान पाने की हकदार हैं और जो भी बात है, वह उनकी अपनी निजी पसंद है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed