कब रिलीज होगी थलापति के बेटे संजय जेसन की पहली फिल्म? मेकर्स ने एलान की रिलीज डेट; बतौर निर्देशक करेंगे डेब्यू
Film Sigma Release Date: फिल्म 'सिग्मा' की रिलीज डेट मेकर्स ने फैंस के साथ शेयर कर दी है। निर्देशक संजय जेसन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार सी. जोसेफ विजय के बेटे संजय जेसन की डेब्यू फिल्म 'सिग्मा' की नई रिलीज डेट आ चुकी है। संदीप किशन द्वारा अभिनीत यह फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कई बार बदली फिल्म की रिलीज डेट
फिल्म 'सिग्मा' की रिलीज डेट को कई बार स्थगित किया गया। पहले यह फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज होने वाली थी पर बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया
- फिल्म 'सिग्मा' की रिलीज डेट पहले 23 जुलाई थी।
- विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज से टकराव के चलते सिग्मा की रिलीज डेट बदली गई।
- फिल्म की दूसरी रिलीज डेट 31 जुलाई कर दी गई।
- 31 जुलाई को भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई।
- अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट 2 अक्टूबर 2026 रखी है।
सोशल मीडिया पर साझा की अपडेट
फिल्म के निर्देशक संजय जेसन ने फिल्म की नई रिलीज डेट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने लिखा, ‘2 अक्टूबर को होने वाली इस बड़ी चोरी की तारीख को याद रखें। सिग्मा सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।’ यह फिल्म निर्देशक के रूप में संजय की पहली फिल्म है।
Mark the date for the heist on October 2. 💰 #SIGMA is all set to light up the screens. 🔥 @official_jsj @LycaProductions #Subaskaran @gkmtamilkumaran @sundeepkishan @MusicThaman @fariaabdullah2 #RajuSundaram #SampathRaj @shivpanditt @follow_anbu @yogjapee @MagaAnan… pic.twitter.com/kGcmWQh07Y
— Jason Sanjay Official (@official_jsj) August 18, 2026
फिल्म की कास्ट
फिल्म 'सिग्मा' की स्टार कास्ट में संदीप किशन,फारिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, संपत राज, शिव पंडित, अंबु थासन, योग जपी, मगलक्ष्मी, शीला राजकुमार, कमलेश और किरण कोंडा ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस बैनर तले हुआ है।