फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Brahmanandam Elder Brother Expressed His Pain And Said Just Call Once And Ask How Are You

ब्रह्मानंदम के बड़े भाई का छलका दर्द, छोटे भाई से जताई ये उम्मीद; श्रीवदन का वीडियो हुआ वायरल

Wed, 19 Aug 2026 07:17 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 19 Aug 2026 07:17 PM IST
सार

साउथ सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर ब्रह्मानंदम लाखों-करोड़ों लोगों के चेहरे पर अपनी कॉमेडी से मुस्कान लाते हैं। लेकिन इस समय उनके परिवार से जुड़ी एक खबर ने लोगों को भावुक कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Brahmanandam Elder Brother Expressed His Pain And Said Just Call Once And Ask How Are You
ब्रह्मानंदम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रह्मानंदम के बड़े भाई श्रीवदन ने अपने छोटे भाई से सिर्फ एक बार बात करने की इच्छा जाहिर की है। उनसे जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

‘हम छह थे, अब मैं अकेला रह गया हूं’
श्रीवदन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने परिवार और भाई के साथ रिश्ते को लेकर भावुक नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने छह भाई-बहनों में अब लगभग अकेले रह गए हैं और उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें अपने छोटे भाई की एक छोटी सी बातचीत की भी उम्मीद है।

विज्ञापन

श्रीवदन ने अपने परिवार की स्थिति बताते हुए कहा कि वे कुल छह भाई-बहन थे। इनमें से चार की मौत हो चुकी है और अब सिर्फ दो लोग बचे हैं। उन्होंने कहा कि इन हालात में वह खुद को अकेला महसूस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ भाई-बहनों का साथ और उनकी छोटी-सी बातचीत भी बहुत मायने रखती है। श्रीवदन के मुताबिक, हाल ही में ब्रह्मानंदम अपने गांव आए थे, लेकिन उनसे मिलने नहीं आए।

इसी वजह से वह अब भी इस उम्मीद में हैं कि शायद उनके छोटे भाई का कभी फोन आए और वह उनसे हालचाल पूछें।

Brahmanandam Elder Brother Expressed His Pain And Said Just Call Once And Ask How Are You
ब्रह्मानंदम - फोटो : सोशल मीडिया

‘अन्नैया, कैसे हो?’ इतना पूछ लें, काफी है
श्रीवदन ने भावुक होकर कहा कि वह रोज इस उम्मीद में रहते हैं कि उनका छोटा भाई कभी फोन करके सिर्फ इतना पूछ ले- ‘अन्नैया, कैसे हो?’

उनका कहना है कि उन्हें अपने भाई से किसी बड़ी चीज की उम्मीद नहीं है। वह सिर्फ चाहते हैं कि भाई प्यार से बात करे और एक बार उनका हाल पूछ ले।

उन्होंने यह भी कहा कि जब समाज में किसी बड़े मुकाम पर पहुंचा हुआ व्यक्ति किसी छोटे व्यक्ति से प्यार से बात करता है, तो उसे मिलने वाली खुशी को शब्दों में बताना मुश्किल होता है।

ब्रह्मानंदम ने भी दी प्रतिक्रिया

  • हालांकि, श्रीवदन के बयान सामने आने के बाद ब्रह्मानंदम ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी है।
  • उन्होंने कहा कि उनके भाई मानसिक रूप से स्थिर नहीं हैं और किसी यूट्यूबर ने उन्हें इस तरह की बातें करने के लिए उकसाया है।
  • ब्रह्मानंदम ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने भाई के परिवार की काफी मदद की है।


ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut: 'मेरी जवानी और बेडरूम के सपने मत देखो', रामदेव पर कंगना ने क्यों की ऐसी टिप्पणी? जानें मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed