सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   SS Rajamouli Varanasi Team Wishes Ram Navami Shares A Special Glimpse Of Lord Rama From Movie

रामनवमी पर ‘वाराणसी’ की टीम ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, दिखाई भगवान राम की छोटी सी झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 27 Mar 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi Glimpse On Ram Navami: पूरे देश में आज रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर ‘वाराणसी’ फिल्म की टीम की ओर से खास अंदाज में रामनवमी की शुभकामनाएं दी गई हैं। जानिए टीम ने किस अंदाज में दिखाई भगवान राम की झलक…

SS Rajamouli Varanasi Team Wishes Ram Navami Shares A Special Glimpse Of Lord Rama From Movie
वाराणसी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ का रिलीज से एक साल पहले ही काफी बज बना हुआ है। अगले साल रामनवमी के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। अब ‘वाराणसी’ के मेकर्स ने आज रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए एक झलक साझा की है। इसमें भगवान राम के साथ हनुमान जी की भी झलक देखने को मिलती है।

Trending Videos

वाराणसी की टीम ने साझा की खास झलक
फिल्म के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से टीम ने फैंस और दर्शकों को रामनवमी की शुभकामनाएं भेजी हैं। टीम ने फिल्म से रामायण से जुड़ा एक ऐतिहासिक सीन साझा किया। इसमें भगवान राम धनुष और बाण लिए रावण से युद्ध करने के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन




जबकि हनुमान जी पर्वत उठाए नजर आ रहे हैं। भगवान राम अपनी सेना के कई वानरों के सहारे उनके ऊपर खड़े नजर आ रहे हैं। छोटी सी झलक के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘आप उन्हें अगली श्रीरामनवमी पर सिनेमाघरों में देखेंगे।’

SS Rajamouli Varanasi Team Wishes Ram Navami Shares A Special Glimpse Of Lord Rama From Movie
वाराणसी फिल्म के किरदार - फोटो : सोशल मीडिया
अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज होगी ‘वाराणसी’
‘वाराणसी’ अगले साल 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। महेश बाबू फिल्म में रुद्र का किरदार निभा रहे हैं।

लेकिन फिल्म का एक अहम हिस्सा रामायण पर भी आधारित है, जिसमें महेश बाबू राम के किरदार में दिखाई देंगे। ‘वाराणसी’ को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी और बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फैंस को राजामौली की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed