सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tamil Nadu Government has amended theatre regulation rules to permit 5 shows a day in all cinemas across state

तमिलनाडु सरकार ने थिएटर से जुड़े नियमों में किए बदलाव, राज्य भर के सभी सिनेमाघरों में दिन में होंगे पांच शोज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 08 Jun 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु सरकार ने थिएटर से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए राज्य भर के सभी सिनेमाघरों में दिन में पांच शो दिखाने की इजाजत दे दी है। जानिए पूरी डिटेल?

Tamil Nadu Government has amended theatre regulation rules to permit 5 shows a day in all cinemas across state
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु सरकार ने फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सिनेमा नियमों में बदलाव करते हुए अब नई तमिल फिल्मों के लिए महीने के शुरुआती 7 दिनों में हर रोज 5 शो दिखाने की मंजूरी दे दी है।

Trending Videos

क्या है नया नियम?
पहले सिनेमाघरों में रोज सिर्फ 4 शो दिखाने की अनुमति थी। अब नई तमिल फिल्म रिलीज होने के पहले 7 दिनों तक थिएटर मालिक हर दिन 5 शो चला सकेंगे। शनिवार, रविवार, सरकारी छुट्टियों और स्थानीय त्योहारों के दिनों में भी प्रतिदिन 5 शो दिखाए जा सकेंगे। अब थिएटर मालिकों को 5 शो चलाने के लिए सरकार या जिला अधिकारियों से बार-बार अलग से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह फैसला कब और कैसे हुआ?
यह नया नियम 22 मई, 2026 से पूरे राज्य में लागू हो गया है। इस पर राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव के. मणिवासन ने हस्ताक्षर किए हैं। 16 मई, 2026 को फिल्म जगत के लोगों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की थी और सिनेमाघरों की कमाई बढ़ाने और दर्शकों की भीड़ को संभालने के लिए यह मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए 1957 के सिनेमा नियमों में बदलाव को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन

फिल्म जगत को क्या फायदा होगा?
जब भी कोई बड़ी या नई फिल्म रिलीज होती है, तो शुरुआती दिनों में उसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ती है। एक एक्स्ट्रा शो मिलने से थिएटर मालिकों और फिल्म निर्माताओं की कमाई बढ़ेगी। दर्शकों को टिकट के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed