सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Thalapathy Vijay's Jana Nayagan leak sparked political controversy Rajya Sabha MP P Wilson questioned

'जो अपनी फिल्म नहीं बचा पाए, वो राज्य क्या...', सांसद पी विल्सन ने उठाए थलापति की राजनैतिक क्षमताओं पर सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 17 Apr 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार

P wilson on Jana Nayagan leak: फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज पर राज्य सभा सांसद पी. विल्सन ने सोशल मीडिया के जरिए थलापति विजय पर हमला किया। उन्होंने अपने बयान में अभिनेता की राजनैतिक क्षमताओं पर कई सवाल उठाए।

Thalapathy Vijay's Jana Nayagan leak sparked political controversy Rajya Sabha MP P Wilson questioned
पी विल्सन, विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' के लीक होने का मामला अब राज्यसभा के गलियारों तक पहुंच गया है। दूसरी पार्टी के नेता अब एक्टर की राजनैतिक क्षमताओं पर सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही विजय पर अपनी ही फिल्म की सुरक्षा न कर पाने जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं।
Trending Videos


सांसद ने साधा विजय पर निशाना 
हाल ही में राज्यसभा सांसद पी. विल्सन ने विजय थलापति की राजनैतिक काबिलियत पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विजय तमिलनाडु में सत्ता हासिल करना चाहते हैं। मगर वह अपनी ही फिल्म को लीक होने से नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन





सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर राज्यसभा सांसद लिखा, 'तो क्या 'जन नायकन' को फिल्म की प्रोडक्शन टीम द्वारा किराए पर लिए गए एडिटिंग स्टूडियो से ही लीक किया गया? असल में, अभिनेता विजय अपनी ही फिल्म की रक्षा नहीं कर सके और वो दावा कर रहे हैं कि वे तमिलनाडु की रक्षा कर सकते हैं!'

Thalapathy Vijay's Jana Nayagan leak sparked political controversy Rajya Sabha MP P Wilson questioned
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्य आरोपी की पहचान हुई
बता दें कि लीक मामले में हाल ही में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक फिल्म से जुड़े एक फ्रीलांस असिस्टेंट एडिटर ने ही इसे ऑनलाइन लीक किया था। कथित तौर उसने काम करते हुए 'जन नायकन' के फुटेज तक पहुंच बना ली। जांच टीम का मानना है कि उस व्यक्ति ने फिल्म की रील्स की कॉपी बनाई, डेटा को प्रोसेस करके उसका एक पूरा अलग वर्जन तैयार किया और फिर फिल्म को ऑनलाइन लीक कर दिया। 
 

Thalapathy Vijay's Jana Nayagan leak sparked political controversy Rajya Sabha MP P Wilson questioned
जन नायकन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता विजय की आखिरी फिल्म 
फिल्म 'जन नायकन' साउथ अभिनेता विजय थलापति की आखिरी फिल्म कही जा रही है। माना जा रहा है कि इसके बाद वो पूरी तरह से तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय होने वाले हैं। एक्टर तमिलनाडु की राजनीति में अपनी पार्टी टीवीके (तमिलगा वेत्री कझगम) से चुनाव लड़ रहे हैं। मगर हाल ही में एक्टर ने लीक मामले के बाद एक और फिल्म पर काम करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed