फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Urvashi Rautela flaunted her crystal dress in cannes festival 2026 know its price

Urvashi Rautela: कान में सबसे महंगी ड्रेस पहने नजर आईं उर्वशी? एक्ट्रेस के लुक की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 13 May 2026 08:18 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 13 May 2026 08:18 PM IST
सार

Urvashi Rautela In Cannes Festival 2026: कान फिल्म फेस्टिवल 2026 का आगाज हो चुका है। इसके साथ ही रेड कारपेट पर वॉक करने वाले सेलिब्रिटीज के लुक्स ने भी सोशल मीडिया पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। उर्वशी रौतेला का क्रिस्टल लुक भी फैशन जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां जानिए डिटेल्स...

विज्ञापन
Urvashi Rautela flaunted her crystal dress in cannes festival 2026 know its price
उर्वशी रौतेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर वॉक की। उन्होंने अपने लुक और आउटफिट से फैंस के कायल बनाया। अब उनके आउटफिट और लुक की चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि वो कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर अब तक की सबसे महंगे आउटफिट पहनकर उतरी हैं। जानें उर्वशी के इस आउटफिट में क्या खास था?
विज्ञापन




कई मिलियन डॉलर का लुक 
कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में सेलेब्स ने अपने-अपने अंदाज में जलवा बिखेरा। भारतीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के लुक ने भी सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। फैशन इंडस्ट्री में यह लुक खूब सुर्खियां बटोर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लुक एक्ट्रेस को करीब 155.87 मिलियन डॉलर यानी करीब 1 हजार 491 करोड़ का पड़ा। इसे कान फिल्म फेस्टिवल का सबसे महंगा आउटफिट और लुक माना जा रहा है। 
विज्ञापन

Urvashi Rautela flaunted her crystal dress in cannes festival 2026 know its price
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम -@urvashirautela
वियतनाम के फैशन हाउस ने किया क्रिएट
उर्वशी का यह लुक वियतनाम स्थित फैशन हाउस जोलीपोली कॉउचर ने तैयार किया है। इस फैशन हाउस को मुख्य रूप से अपनी कल्पना शैली, क्रिस्टल के काम और रेड कार्पेट पर फैशन प्रैजेंस के लिए जाना जाता है।
इस ड्रेस को डिजाइन करने का कारण हीरे जैसा लुक देना था। एक्ट्रेस की इस  ड्रेस में कई क्रिस्टल लगे हुए थे। इनको इस तरह से डिजाइन किया गया है कि जब इन पर रोशनी पड़े तो वो हीरों की चमक की तरह दिखाई दें। इसके साथ ही इसमें एक क्राउन भी है। जो एक्ट्रेस को रॉयल लुक दे रहा था। इस क्राउन में भी काफी क्रिस्टल डिटेलिंग की गई थी।

शुरू हो चुका है कान फिल्म फेस्टिवल
79वां कान फेल्टिवल 12 मई से फ्रांस के कान शहर में शुरू हो चुका है। इस समारोह में भाग लेने दुनियाभर से सेलेब्स फ्रांस पहुंच रहे हैं। भारत से भी आलिया भट्ट, उर्वशी रौतेला, कल्याणी प्रियदर्शनी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी इस इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed