फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Urvashi Rautela Talks About Nandamuri Balakrishna Behaviour On Set Says He Is So Energetic And Humble Person

‘वो एनर्जेटिक हैं’, उर्वशी रौतेला ने बताया सेट पर कैसा था नंदमुरी बालकृष्ण का व्यवहार? गुस्से पर कही ये बात

Thu, 07 May 2026 01:47 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 07 May 2026 01:47 PM IST
सार

Urvashi Rautela On Nandamuri Balakrishna: उर्वशी रौतेला ने ‘डाकू महाराज’ के अपने को-एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण के बारे में बात की। जानिए उनके व्यवहार को लेकर क्या कुछ कहा...

विज्ञापन
Urvashi Rautela Talks About Nandamuri Balakrishna Behaviour On Set Says He Is So Energetic And Humble Person
उर्वशी रौतेला और नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलुगु सिनेमा के स्टार और नेता नंदमुरी बालकृष्ण फिल्मों के अलावा अपने बयानों और बेबाक स्वभाव को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। कई बार उनके बयान या व्यवहार विवादों को भी जन्म देते हैं। अब उर्वशी रौतेला ने नंदमुरी बालकृष्ण के साथ अपने कोलैबोरेशन और फिल्म से जुड़े विवादों पर अपनी राय रखी। उन्होंने सेट पर नंदमुरी के व्यवहार और फैंस के साथ उनकी चर्चित बातचीत पर अपना अलग नजरिया रखा।

विज्ञापन

उनके साथ काम करना मेरा सौभाग्य
रेडियो नशा के साथ हालिया बातचीत में उर्वशी रौतेला ने नंदमुरी बालकृष्ण के साथ ‘डाकू महाराज’ के अपने वायरल गाने और उससे जुड़े विवादों पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कैसे विवाद शुरू हुआ। कभी-कभी ऐसा होता है कि एक बात दूसरी बात को जन्म देती है, फिर तीसरी, चौथी को, ऐसा ही हुआ था। नंदमुरी बालकृष्ण के साथ काम करना वाकई बहुत ही शानदार था। अगर आप फिल्म देखें, तो हमारे एक्शन सीक्वेंस भी जरूर देखें, वे वाकई कमाल के हैं। उनके साथ काम करने को मेरा सौभाग्य है।

विज्ञापन

Urvashi Rautela Talks About Nandamuri Balakrishna Behaviour On Set Says He Is So Energetic And Humble Person
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : इंस्टाग्राम@balayyababu_official

फैंस को पसंद है उनका व्यवहार
नंदमुरी बालकृष्ण अक्सर फैंस के साथ अपने व्यवहार और बातचीत को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। इस दौरान कई बार वो आक्रामक प्रतिक्रिया देते या फोन फेंकते हुए भी नजर आए। इन वीडियोज को लेकर उर्वशी ने कहा कि मैंने कई बार देखा है और यह हमेशा ऐसा ही होता था। यह सब देखना पहले बहुत मजेदार होता था। फैंस हमेशा नाराज़ नहीं होते। वे भी इसे पसंद करते हैं, वे भी खुश होते हैं।

हंसमुख और सरल स्वभाव के हैं नंदमुरी
नंदमुरी से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए उर्वशी ने बताया कि पिछले साल वैलेंटाइन डे पर बालकृष्ण गारू पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने मुझे विश किया था। एक्ट्रेस ने उन्हें मिलनसार और एनर्जेटिक बताया। बालकृष्ण की कथित गुस्से वाली इमेज को लेकर उर्वशी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि वो हमेशा गुस्से में ऐसे ही होते हैं।

वो बहुत ही सरल स्वभाव के हैं और लोगों से खासकर बच्चों से बात करना उन्हें बहुत पसंद है। वो बहुत ही बचकाने और हंसमुख स्वभाव के हैं और जाहिर है कि वो एक बहुत बड़े सुपरस्टार हैं।

Urvashi Rautela Talks About Nandamuri Balakrishna Behaviour On Set Says He Is So Energetic And Humble Person
डाकू महाराज - फोटो : सोशल मीडिया
‘डाकू महाराज’ में नंदमुरी के साथ नजर आई थीं उर्वशी
उर्वशी रौतेला साल 2025 में आई फिल्म ‘डाकू महाराज’ में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ नजर आई थीं। यह एक एक्शन-पैक्ड फिल्म थी। फिल्म का गाना ‘दबिड़ि दबिड़ि’ अपने विवादित डांस स्टेप्स को लेकर काफी विवादों में भी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed