सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ustaad Bhagat Singh Director Harish Shankar Breaks Silence On Trolls Says I Do Not Care

‘लोग अंधेरे में पत्थर फेंकते हैं’, ट्रोलर्स पर भड़के ‘उस्ताद भगत सिंह’ के निर्देशक; बोले- मुझे फर्क नहीं पड़ता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 26 Mar 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Ustaad Bhagat Singh: पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं फिल्म को ट्रोल भी किया जा रहा है। अब फिल्म की ट्रोलिंग पर निर्देशक हरीश शंकर ने प्रतक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

Ustaad Bhagat Singh Director Harish Shankar Breaks Silence On Trolls Says I Do Not Care
हरीश शंकर और पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पॉवर स्टार कहे जाने वाले पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ इन दिनो बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। लेकिन ‘धुरंधर 2’ की आंधी के आगे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म अभी तक सौ करोड़ के आंकड़े से भी काफी दूर है। वहीं इस फिल्म को क्रिटिक्स से भी कोई खास प्रतिक्रियाएं हासिल नहीं हुई हैं। अब फिल्म के निर्देशक हरीश शंकर ने निगेटिव रिव्यूज और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Trending Videos

क्रिएटिव क्रिटिक्स को स्वीकार करता हूं
एक फैन इंटरेक्शन इवेंट में निर्देशक हरीश शंकर ने ट्रोल कमेंट्स का सीधा जवाब देते हुए कहा कि ट्रोलर्स को ट्रोल करने की पूरी छूट है, लेकिन मैं क्रिएटिव क्रिटिक्स को स्वीकार करता हूं। जैसे ‘सीन ठीक से लिखा नहीं गया था’ या ‘इसे और बेहतर लिखा जा सकता था’, ‘पहला हाफ थोड़ा धीमा था’। मैं इन्हें स्वीकार करूंगा लेकिन ट्रोल की बातों को गंभीरता से नहीं लेता क्योंकि उनकी पहचान, उनका ठिकाना नहीं होता। वे खुद अपनी पहचान उजागर करने में बहुत असुरक्षित महसूस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे ट्रोल करने वालों की परवाह नहीं
निर्देशक ने आगे कहा कि अगर मैं कुछ कहता हूं, तो मैं उसकी जिम्मेदारी और जवाबदेही लेता हूं। जब लोग अंधेरे में पत्थर फेंकते हैं तो बात अलग होती है। जिस तरह से मुझे ट्रोल किया गया है, मैं तो बहुत पहले ही ट्विटर छोड़ देता। मुझे ट्रोल करने वालों या चंदा इकट्ठा करने वालों की परवाह नहीं है।


सबसे पहले मुझे ट्रोल करने वाले मेरे माता-पिता थे, जब मैंने उन्हें बताया कि मैं फिल्मों में काम करना चाहता हूं। यह कोई नई बात नहीं है, जब कोई कहता है, तुम्हें क्या लगता है कि तुम निर्देशन कर सकते हो? जब वे अपशब्दों का प्रयोग करते हैं या हद पार करते हैं तो मैं उन्हें ब्लॉक कर देता हूं या उनकी शिकायत करता हूं। मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने तमाम मुश्किलों को पार करके इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया।

 

Ustaad Bhagat Singh Director Harish Shankar Breaks Silence On Trolls Says I Do Not Care
'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : X
बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई ‘उस्ताद भगत सिंह’
हरीश शंकर द्वारा निर्देशित और मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित ‘उस्ताद भगत सिंह’ में पवन कल्याण प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। उनके साथ फिल्म में राशि खन्ना और श्रीलीला प्रमुख किरदारों में हैं। फिल्म का निर्माण 2023 से चल रहा है।

संगीत और बैकग्राउंड स्कोर देवी श्री प्रसाद और थमन एस ने तैयार किया है। फिल्म के कलेक्शन में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है और एक हफ्ते बाद भी यह 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। रिलीज के समय इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed