Nagabandham Release Date: 'नागबंधम' के निर्माताओं ने अनाउंस की रिलीज डेट, एक्शन-एडवेंचर पर आधारित है फिल्म
Nagabandham The Secret Treasure Release Date: पैन इंडिया फिल्म 'नागबंधम' के निर्माताओं ने आज फिल्म की रिलीज की घोषणा कर दी है। जिससे फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह बढ़ गया है।
विस्तार
निर्देशक अभिषेक नामा की फिल्म 'नागबंधम' का हाल ही में टीजर जारी किया गया था। जिसे सुपरस्टार महेश बाबू ने 'महाशिवरात्रि' के शुभ अवसर पर रिलीज किया था। आज फिल्म की रिलीड डेट की घोषणा कर दी गई है।
कब रिलीज होगी फिल्म 'नागबंधम'
'नागबंधम' के निर्माताओं ने आज फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक पैन इंडिया फिल्म है। इस फिल्म को अभिषेक नामा ने लिखा और निर्देशित किया है।
फिल्म 'नागबंधम' के बारे में
'नागबंधम' एक तेलुगु पौराणिक ड्रामा फिल्म है। इसका लेखन और निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है। फिल्म में विराट कर्ण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'नागबंधम' के टीजर में विराट को महादेव के रूप में दिखाया गया है। विराट के अलावा इस फिल्म में नाभा नतेश, ऐश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू और बाकी कलाकारों ने अभिनय किया है। इस फिल्म का निर्माण एनआईके स्टूडियो और अभिषेक पिक्चर्स के तहत किशोर अन्नपुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने किया है।
क्या है 'नागबंधम' की कहानी
'नागबंधम' के टीजर में कोई खास डायलॉग नहीं दिखाया गया। यह हिमालय की गहराई में दबे अनंत पद्मनाभस्वामी के एक अनमोल खजाने की ओर इशारा करता है। समय आने पर जब खतरा बढ़ता है, तो इसे सुरक्षित रखने और संतुलन बनाए रखने के लिए एक रक्षक आता है।