सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Jr NTR Hosts Fun Filled Birthday Bash For Wife Pranathi Photos Viral On Social Media Here See Pics

पत्नी प्रणति के जन्मदिन पर जूनियर एनटीआर ने दी ग्रैंड पार्टी, शामिल हुए ये सितारे; तस्वीरें हुईं वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 26 Mar 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Jr NTR Wife Birthday Bash: जूनियर एनटीआर ने हैदराबाद में एक ग्रैंड पार्टी होस्ट की। ये पार्टी उन्होंने अपनी पत्नी के जन्मदिन के मौके पर दी। यहां देखिए पार्टी की तस्वीरें…

Jr NTR Hosts Fun Filled Birthday Bash For Wife Pranathi Photos Viral On Social Media Here See Pics
जूनियर एनटीआर पत्नी प्रणति और अन्य मेहमानों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम-@pranathi__nandamuri
विज्ञापन

विस्तार

‘वॉर 2’ के अभिनेता जूनियर एनटीआर और उनकी पत्नी प्रणति नंदमुरी फिल्मी जगत के परफेक्ट कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर कपल गोल साझा करते हैं। अब पत्नी प्रणति के जन्मदिन पर जूनियर एनटीआर ने एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। हैदराबाद में आयोजित हुई इस पार्टी की इनसाइड फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन फोटोज में कपल के साथ बाकी सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं।

Trending Videos

 

Jr NTR Hosts Fun Filled Birthday Bash For Wife Pranathi Photos Viral On Social Media Here See Pics
जूनियर एनटीआर पत्नी प्रणति और अन्य मेहमानों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम-@pranathi__nandamuri

पार्टी में इस अंदाज में नजर आया कपल
हर साल की तरह इस बार भी जूनियर एनटीआर ने पत्नी प्रणति के जन्मदिन पर एक भव्य पार्टी आयोजित की। इसमें परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर कपल ने काफी मस्ती की। हैदराबाद में हुई इस पार्टी की अब कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन तस्वीरों में प्रणाति काले गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं जूनियर एनटीआर ने कैजुअल प्रिंटेड शर्ट पहनी थी। इस पार्टी में फिल्ममेकर एसएस राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय, निर्माता स्वप्ना दत्त और कई अन्य लोग भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jr NTR Hosts Fun Filled Birthday Bash For Wife Pranathi Photos Viral On Social Media Here See Pics
मेहमानों के साथ जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम-@pranathi__nandamuri

मेहमानों के साथ प्रणति ने दिए पोज
यह भी खबर आई थी कि जूनियर एनटीआर ने प्रणति के जन्मदिन की पार्टी में प्रशांत नील समेत 'ड्रैगन' फिल्म की पूरी टीम को आमंत्रित किया था। खबरों के मुताबिक, यह एक हंसी-मजाक, खेल-कूद और लजीज खाने से भरपूर शाम थी। वायरल हो रही तस्वीरों में प्रणति और जूनियर एनटीआर मेहमानों के साथ मस्ती में पोज देते भी नजर आ रहे हैं। जूनियर एनटीआर और प्रणति का विवाह मई 2011 में भव्य समारोह में हुआ था। उनके दो बेटे अभय और भार्गव हैं।

Jr NTR Hosts Fun Filled Birthday Bash For Wife Pranathi Photos Viral On Social Media Here See Pics
जूनियर एनटीआर - फोटो : एक्स@Prashant_neell

इस फिल्म पर काम कर रहे जूनियर एनटीआर
वर्कफ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'वॉर 2' में नजर आए थे। इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों दोनों से ही नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। अब वो प्रशांत नील की आगामी फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग कर रहे हैं।

खबर यह भी आई थी कि निर्देशक कोराटाला शिवा की 'देवरा 2' पर भी काम जारी रहेगा। हालांकि, स्क्रिप्ट लिखने में अभी समय लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed