सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Deverakonda Wear Rashmika Mandanna Name Pendent Fans Reaction On Viral Video

विजय देवरकोंडा ने सेट किए कपल गोल्स, प्यार में रश्मिका मंदाना के लिए किया एक खास काम; देखें वायरल वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 27 May 2026 09:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Vijay Deverakonda Viral Video: साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को कुछ महीने ही हुए हैं। लेकिन यह दोनों अब भी फैंस के लिए कपल गोल्स सेट कर रहे हैं। हाल ही में विजय देवरकोंडा ने रश्मिका के लिए ऐसा काम किया, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हुए।  
 

Vijay Deverakonda Wear Rashmika Mandanna Name Pendent Fans Reaction On Viral Video
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए। इस मौके पर यह जोड़ा कैमरे में कैद हो गया। वायरल वीडियो में विजय के गले में फैंस को कुछ ऐसा नजर आया, जिसे देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। साथ ही इस बात से साफ जाहिर हो गया कि विजय रश्मिका पर जान छिड़कते हैं। 

किस बात ने खींचा फैंस का ध्यान 
वायरल वीडियो में विजय एयरपोर्ट में दिखे तो उनके गले में एक ‘R’ नाम का पेंडेंट नजर आया। फैंस को लगा कि यह रश्मिका के नाम का पेंडेंट है, जिसे विजय ने पहना है। इस तरह वह अपना प्यार पत्नी के लिए जता रहे हैं। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि यह पेंडेंट विजय के एक ब्रांड से जुड़ा है लेकिन अधिकतर फैंस इसे रश्मिका के नाम से ही जोड़ रहे हैं और विजय के लिए हार्ट इमोजी कमेंट सेक्शन में शेयर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

Vijay Deverakonda Wear Rashmika Mandanna Name Pendent Fans Reaction On Viral Video
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
ये खबर भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना से क्यों आकर्षित होती हैं कृति सेनन? साझा किया ‘कॉकटेल 2’ में काम करने का अनुभव

इस फिल्म में साथ नजर आएंगे विजय और रश्मिका
रश्मिका मंदाना अपने पति और अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ एक दक्षिण भारतीय फिल्म ‘रणबाली’ कर रही हैं। यह एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है। पिछले दिनों इस फिल्म से रश्मिका और विजय देवरकोंडा के लुक सामने आए। जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया।
इस फिल्म के अलावा रश्मिका मंदाना शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में भी नजर आएंगी। यह दोनों ही फिल्में जल्द रिलीज होंगी। 'कॉकटेल 2' में रश्मिका के लुक की इन दिनों काफी चर्चा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed