फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijays Jana Nayagan Earns Rs 10 Crore In Advance Bookings Despite Limited Release

Jana Nayagan: विजय की ‘जन नायकन’ का जलवा, लिमिटेड रिलीज के बावजूद एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़ रुपये

Mon, 20 Jul 2026 12:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 20 Jul 2026 12:16 PM IST
सार

Jana Nayagan Advance Booking: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Vijays Jana Nayagan Earns Rs 10 Crore In Advance Bookings Despite Limited Release
फिल्म 'जन नायकन' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एच विनोथ के निर्देशन में बनी यह पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सर्टिफिकेशन से जुड़े मुद्दों की वजह से फिल्म की रिलीज करीब 7 महीने तक टल गई थी। फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद अब एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई की है। 

विज्ञापन

फिल्म ने कमाए इतने करोड़
फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग में कुछ ही घंटों में 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, वो भी लिमिटेड स्क्रीन रिलीज के बावजूद।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अब तक भारत में एडवांस बुकिंग से करीब 10.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। रविवार सुबह तक 4,314 शोज के लिए 4.35 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे। अभी कई बड़े लोकेशंस पर बुकिंग शुरू नहीं हुई है, इसलिए ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा।

विज्ञापन

Vijays Jana Nayagan Earns Rs 10 Crore In Advance Bookings Despite Limited Release
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया

शहरों की अलग-अलग कमाई
तमिलनाडु इस फिल्म का सबसे बड़ा मार्केट बनकर सामने आया है, जहां से करीब 4.87 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है। इसके बाद कर्नाटक में 3.04 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जिसमें बेंगलुरु का सबसे बड़ा योगदान रहा। केरल से भी 1.69 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई हुई है।

शहरों की बात करें तो बेंगलुरु सबसे आगे है, जहां से 3.01 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। चेन्नई में 1.18 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जहां 86% से ज्यादा सीटें भर चुकी हैं। कोयंबटूर से 67 लाख रुपये आए हैं, जबकि हैदराबाद, मदुरै, तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

फिल्म की तमिल वर्जन का दबदबा साफ नजर आ रहा है, जिसने कुल एडवांस बुकिंग में से 10.17 करोड़ रुपये (करीब 96%) कमाए हैं। तेलुगु वर्जन ने 42 लाख रुपये कमाए हैं, जबकि हिंदी वर्जन का योगदान अभी काफी कम है।

Vijays Jana Nayagan Earns Rs 10 Crore In Advance Bookings Despite Limited Release
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया

'जन नायकन' के बारे में 
फिल्म की रिलीज से पहले एचडी लीक होने की खबर भी आई थी, जिससे मेकर्स और फैंस चिंतित थे। इसके बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा है।

‘जन नायकन’ में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियमणि, नारायण और नासर जैसे कलाकार नजर आएंगे।

यह फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि इसे विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। इसके बाद वह पूरी तरह से राजनीति पर फोकस करेंगे, जिससे फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

ये भी पढ़ें- क्या लीक होने के बाद 'जन नायकन' में किए गए बदलाव? सीएम विजय की आखिरी फिल्म को लेकर निर्माता ने दी अहम जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed