फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   When Samantha Ruth Prabhu called Karan Johar the reason for unhappy marriages

Samantha: सामंथा ने करण जौहर को बताया 'नाखुश शादियों' की वजह, बोलीं- 'जबकि असल जिंदगी 'केजीएफ' की तरह...'

Mon, 20 Jul 2026 06:25 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 20 Jul 2026 06:25 PM IST
सार

Samantha Ruth Prabhu: साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में नजर आईं। इस शो के दौरान सामंथा ने करण को 'नाखुश शादियों' की वजह बताया।  

विज्ञापन
When Samantha Ruth Prabhu called Karan Johar the reason for unhappy marriages
सामंथा रुथ प्रभु-करण जौहर - फोटो : IANS, X

विस्तार

सामंथा रुथ प्रभु जब फिल्ममेकर करण जौहर के मशहूर शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 7 में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने करण को लेकर एक मजेदार लेकिन तीखी बात कही। शो में उनके साथ बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी मौजूद थे।

विज्ञापन

फिल्मों की वजह से बढ़ीं लोगों की उम्मीदें
सामंथा ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' से मजाक में कहा कि देश में होने वाली कई नाखुश शादियों के जिम्मेदार कहीं न कहीं वही हैं। सामंथा ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि करण ने अपनी फिल्मों में शादी, महंगे लहंगे और गानों को इतने शानदार तरीके से दिखाया है कि लोगों की उम्मीदें हकीकत से बहुत दूर हो गई हैं।

सामंथा ने कहा, 'बचपन से ही आपने लोगों को दिखाया है कि जिंदगी 'कभी खुशी कभी गम' जैसी खूबसूरत होती है, जबकि असल जिंदगी 'केजीएफ' जैसी मुश्किलों से भरी होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं सामंथा 
सामंथा जल्द ही मां बनने वाली हैं। वह और उनके पति राज निदिमोरु अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। सामंथा ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पक्का किया है।

अपनी नई फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की सफलता के बाद मीडिया से बात करते हुए सामंथा ने बताया कि वह कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक ले रही हैं। उन्होंने कहा, ''मा इंटी बंगारम' के बाद वह मैटरनिटी लीव पर जा रही हैं। ब्रेक के बाद वह एक नई फिल्म के साथ अपने फैंस के बीच दोबारा वापसी करेंगी।

विज्ञापन

राज और सामंथा की शादी
सामंथा और फिल्ममेकर राज निदिमोरु की पहली मुलाकात वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने पिछले साल दिसंबर में शादी कर ली थी। यह सामंथा की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 2017 में एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी, लेकिन अक्तूबर 2021 में दोनों का तलाक हो गया था।


यह भी पढ़ें: 'आंखों में आंसू', स्पेन की जीत और मेसी की हार पर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन; साझा किया पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed