फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Suniel Shetty And Athiya Shetty Shows Love On KL Rahul For His Historical Century In IPL

KL Rahul: केएल राहुल के शतक पर पत्नी अथिया ने लुटाया प्यार, सुनील शेट्टी ने दामाद को बताया ‘तूफान’

Mon, 19 May 2025 09:20 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 19 May 2025 09:20 AM IST
सार

Suniel Shetty-Athiya Shetty: अथिया शेट्टी अपने पति क्रिकेटर केएल राहुल की सबसे बड़ी चीयर लीडर हैं। अब राहुल के आईपीएल में ऐतिहासिक शतक पर अथिया और सुनील शेट्टी ने राहुल पर प्यार लुटाया है।

विज्ञापन
Suniel Shetty And Athiya Shetty Shows Love On KL Rahul For His Historical Century In IPL
अथिया शेट्टी, केएल राहुल और सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता सुनील शेट्टी अपने दामाद क्रिकेटर केएल राहुल की प्रशंसा करने और उनको चीयर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अब एक बार फिर केएल राहुल के आईपीएल में ऐतिहासिक शतक जड़ने पर सुनील शेट्टी और केएल राहुल की पत्नी व अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने राहुल की तारीफ की है और उनको चीयर किया है।

विज्ञापन

राहुल ने बनाया इतिहास
रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा। ये शतक जड़ते ही राहुल आईपीएल के इतिहास में तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। राहुल की इस उपलब्धि पर ससुर सुनील शेट्टी और पत्नी अथिया शेट्टी ने राहुल को बधाई दी। 

विज्ञापन

अथिया ने लुटाया प्यार
अथिया शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिल्ली कैपिटल्स द्वारा राहुल की तारीफ करते हुए एक पोस्ट को फिर से शेयर किया। साथ ही कैप्शन में लिखा, “बीस्ट के बल्ले से पांचवां आईपीएल शतक।” इसे फिर से पोस्ट करते हुए अथिया ने बस एक लाल दिल वाला इमोजी जोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल की एक फोटो पोस्ट की और लिखा, “एक तूफान। साथ में नीला दिल वाला इमोजी।”




यह खबर भी पढ़ेंः PVR Inox Investigation: एम आई 8 के पहले शो में तकनीकी गड़बड़ी की जांच शुरू, पीवीआर आईनॉक्स ने मांगे सबूत

Suniel Shetty And Athiya Shetty Shows Love On KL Rahul For His Historical Century In IPL
केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
केएल राहुल का आईपीएल में पांचवां शतक
केएल राहुल ने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर यह रिकॉर्ड बनाया। यह  केएल राहुल का पांचवां आईपीएल शतक है। इससे पहले उन्होंने पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए भी दो-दो शतक लगाए हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कोई शतक नहीं लगाया है। यह उनका पांचवां आईपीएल शतक और टी20 क्रिकेट में कुल मिलाकर सातवां शतक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed