धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं सुनीता आहूजा, बोलीं- यह बहुत बड़ी क्षति; आखिरी मुलाकात का किया जिक्र
Sunita Ahuja On Dharmendra: धर्मेंद्र के निधन के बाद सुनीता आहूजा ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें अपने काफी कारीब बताया है। सुनीता ने गोविंदा से जुड़ा किस्सा भी साझा किया..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार और इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सनी देओल और बॉबी देओल ने पिता की स्मृति में प्रार्थना सभा आयोजित की थी। वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने आवास पर गीता पाठ का आयोजन किया। इसमें अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा शामिल हुईं। इसके बाद सुनीता ने एक भावुक अनुभव भी साझा किया।
मैं पूरी तरह से टूट गई
सुनीता ने बताया कि हेमा जी ने भगवद गीता और भजनों का पाठ रखा था। इसलिए हम सभी ने भजन सुने। मैं हेमा जी के सामने आंसू नहीं रोक सकी। उन्होंने कहा कि कोई क्या कह सकता है। यह बहुत बड़ी क्षति है। वह एक महान व्यक्ति थे। मैं आंसू नहीं रोक सकी। वह मेरे बचपन के क्रश थे। मैं उनके परिवार का बहुत सम्मान करती हूं। मैं इस समय सचमुच टूट गई हूं। धर्मेंद्र के साथ एक यादगार पल को याद करते हुए सुनीता ने कहा कि मैंने सोनी टीवी पर धरम जी के साथ 'छलकाये जाम' पर परफॉर्म किया था। मैंने उनके साथ मंच साझा किया था, यह मेरे लिए बहुत खास था। मैं उनकी और उनके परिवार की बहुत इज्जत करती हूं। मैं ईशा देओल के भी बहुत करीब हूं। मेरा पूरा परिवार है। हम धर्मेंद्र जी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
धर्मेंद्र की वजह से गोविंदा से की शादी
धर्मेंद्र के साथ अपने संबंधों के बारे में बात करते हुए सुनीता आहूजा ने कहा कि दरअसल, मैंने गोविंदा से शादी इसलिए की क्योंकि मुझे लगा कि वह धर्मेंद्र जैसे दिखते हैं। वह इतने हैंडसम नहीं हैं। धर्मेंद्र जी इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम इंसान थे। वह इंडस्ट्री के सच्चे ही-मैन थे और आखिरी दम तक काम करते रहे। वह एक सच्चे देसी और बड़े दिल वाले इंसान थे। मैं उनसे दो महीने पहले गणपति के दौरान मिली थी। मैं अपने बेटे यशवर्धन के साथ गई थी। ईशा ने मुझे गणपति के लिए आमंत्रित किया था। जब यश का जन्म हुआ, तो मैं हमेशा चाहती थी कि उसमें अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे गुण और रूप हों।
यह खबर भी पढ़ेंः Tere Ishq Mein Box Office Collection: ओपनिंग डे पर कैसा रहा ‘तेरे इश्क में’ का हाल, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
देओल परिवार की प्रार्थना सभा में नहीं पहुंचीं सुनीता
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के परिवार के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए सुनीता आहूजा ने बताया कि यश और मैं ईशा के संपर्क में हैं। हेमा जी भी हमें बहुत प्यार करती हैं। धर्मेंद्र जी के निधन के बाद, गोविंदा सनी और बॉबी देओल के घर शोक व्यक्त करने गए थे। मैं उस समय नहीं जा सकी क्योंकि मैं मुंबई में नहीं थी। जब मैं लौटी तो मुझे प्रार्थना सभा के बारे में पता चला। इसलिए मैं गुरुवार को वहां गई। सुनीता ने बताया कि वह केवल हेमा मालिनी के घर पर हुई प्रार्थना सभा में शामिल हो सकीं, होटल में नहीं। हालांकि, गोविंदा देओल परिवार की सभा में शामिल हुए थे।

कमेंट
कमेंट X