सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tamil Nadu Election Result: Nani Venkat Prabhu celebs congratulate Vijay as TVK nears majority in debut poll

Vijay: ‘पहले शक किया.. फिर ताज पहनाया’, विजय की जीत पर बोले नानी; काजल अग्रवाल समेत सितारों ने दी बधाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 04 May 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Tamil Nadu Assembly Election Result: अभिनेता से राजनेता बन चुके थलापति विजय तमिलनाडु में इतिहास रचने को तैयार हैं। इस साल राज्य चुनावों में उन्होंने अपनी पार्टी 'तमिलगा वेट्ट्री कजगम' (टीवीके) बनाकर पॉलिटिक्स में डेब्यू किया और अब जीत की तरफ भी प्रशस्त हो रहे हैं। मतगणना में उनकी पार्टी आगे चल रही है। इस पर सितारों ने उन्हें बधाई दी है।

Tamil Nadu Election Result: Nani Venkat Prabhu celebs congratulate Vijay as TVK nears majority in debut poll
विजय थलापति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता विजय ने सबको हैरान कर दिया है। आज सोमवार 04 मई को तमिलनाडु में मतगणना हो रही है और इसमें विजय की पार्टी टीवीके ने बढ़त बनाई हुई है। 49 साल से राज कर रही द्रमुक और अन्नाद्रमुक को पछाड़कर अभिनेता विजय की दो साल पुरानी पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कमाल कर दिया है। तमिलनाडु में टीवीके की बढ़त के साथ ही पार्टी रथ पर सवार होती दिख रही है। इस जीत और उम्दा प्रदर्शन के लिए तमाम सेलेब्स ने विजय को बधाई दी है। 

Trending Videos

नानी बोले- 'पहले संदेह, फिर ताज पहनाया गया'
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की शुरुआती गिनती के रुझानों में अभिनेता विजय की पार्टी को कुल 234 सीटों में से 108 सीटों पर बढ़त मिलती देख, उन्हें बधाइयां मिलने लगीं। एक्टर नानी ने विजय को बधाई देते हुए लिखा, 'बधाई हो विजय सर। पहले शक किया गया और फिर ताज पहनाया गया। यह हमारे घर में हुआ था और अब हमारे पड़ोसी घर में हो रहा है। किसी कमजोर का जीतना हमेशा 'एब्सोल्यूट सिनेमा' होता है (या मुझे 'एब्सोल्यूट पॉलिटिक्स' कहना चाहिए?)), उम्मीद है कि तमिलनाडु की जनता के लिए आगे भी बेहतरीन चीजें होंगी, जिन्होंने अपना फैसला साफ कर दिया है'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

हेमा मालिनी बोलीं- 'मेरी शुभकामनाएं'
अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर कर विजय को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, 'इस नई भूमिका के लिए विजय को मेरी हार्दिक बधाई। बहुत संभव है कि वे तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री की भूमिका में होंगे'।



टाइगर बोले- 'यह लोगों का भरोसा है'
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने बधाई देते हुए लिखा है, 'विजय को बधाई। लोगों का आप पर जो भरोसा है, उसे देखना अद्भुत है। आपके जीवन के इस अगले पड़ाव के लिए आपको और शक्ति मिले'।



काजल अग्रवाल बोलीं- 'आपकी लगन और जनता के प्यार का सबूत है यह जीत'
अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर विजय को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, 'इस शानदार और जबरदस्त जीत के लिए विजय को बहुत-बहुत बधाई! यह पल आपके विजन, आपकी लगन और लोगों के आपके लिए अटूट प्यार का सच्चा सबूत है। तमिलनाडु के लोगों ने अपनी बात रखी है- जोरदार, साफ और बहुत गर्व के साथ। यह सिर्फ एक जीत नहीं है, यह लाखों लोगों के साथ एक गहरे, मजबूत कनेक्शन का जश्न है। इस प्रेरणा देने वाले नए चैप्टर में कदम रखते हुए आपको बहुत ताकत और सफलता की शुभकामनाएं। आप वह बदलाव लाएं, जिसकी बहुत से लोग उम्मीद कर रहे हैं। इस शानदार कामयाबी के लिए एक बार फिर बधाई'।
 

निखिल सिद्धार्थ बोले- 'यह ऐतिहासिक उपलब्धि है'
इसके अलावा निखिल सिद्धार्थ ने भी विजय के समर्थन में एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने कहा, 'हमारे भारतीय सिनेमा जगत के थलापति विजय गारू को तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ी छाप छोड़ते हुए और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरते हुए देखकर गर्व महसूस हो रहा है। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है'।
 

एस थमन ने दी बधाई
संगीतकार एस थमन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर विजय को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, 'अन्ना'। साथ ही रेड हार्ट इमोजी बनाया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Thaman S (@musicthaman)




अजु वर्गीज बोले- 'किस्मत बहादुरों का साथ देती है'
एक्टर अजु वर्गीज ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा है,  'किस्मत का ऐतिहासिक उदाहरण यही है कि किस्मत बहादुरों का साथ देती है! इस बदलाव के लिए विजय सर के प्रति सम्मान।
 
 
 विजय की जीत पर झूमे वेंकट प्रभु
फिल्ममेकर वेंकट प्रभु ने, विजय की तस्वीर वाला एक झंडा शेयर करते हुए लिखा, 'हमेशा सबसे महान। सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है'।
 

सिबी सत्यराज बोले- 'आपने अपने फैंस को गर्व महसूस कराया है'
तमिल एक्टर सिबी सत्यराज ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं हैं। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'आपने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, जुनून, अनुशासन, फोकस और लगन से अपने करियर की ऊंचाई हासिल की और फिर भी आपने अपना वादा निभाने का फैसला किया और पॉलिटिक्स में कदम रखा। आपने अब उन्हीं खूबियों और अपने लोगों को कुछ वापस देने के पक्के इरादे से इतिहास रच दिया है। इतने वर्षों में आई सभी मुश्किलों के बावजूद आप अपनी बात पर अड़े रहे। अन्ना, आपने अपने फैंस और सपोर्टर्स को गर्व महसूस कराया है और अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में सभी बुराई करने वालों का मुंह बंद कर दिया है। आखिर में आपने यह साबित करके तमिलनाडु को गर्व महसूस कराया है कि लोग सच के लिए वोट करते हैं, कैश के लिए नहीं। थैंक यू थलाइवा। आप सभी का थैंक यू'।

 

तमिल संगीत निर्देशक संतोश नारायणन ने भी एक्स पर पोस्ट साझा कर विजय को बधाई दी है।
 



साईं धरम बोले- 'जबरदस्त जीत'
तेलुगु एक्टर सांई धरम तेज ने भी विजय को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "व्हिसल पोडू..! विजय , यह एक जबरदस्त जीत है, जो आपके इरादे और जबरदस्त काम के बारे में बहुत कुछ बताती है। एक अलग ही मजा आता है, जब कोई एक्टर पब्लिक के प्यार से सबको गलत साबित करता है! यह एक नॉर्म रहा है, खासकर साउथ इंडिया में'।
 

शरवानंद  ने कहा- 'आपने लाखों का भरोसा जीता है'
तेलुगु एक्टर शरवानंद ने एक्स पर पोस्ट साझा कर विजय थलापति को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, 'मैंने पहले भी कहा है, कुछ सफर और आगे के लिए होते हैं। इस अहम पल पर विजय सर को बधाई। सिनेमा से लेकर लीडरशिप तक, आपने लाखों लोगों का भरोसा जीता है। आगे जो होने वाला है, उसके लिए आपको ताकत और मकसद मिले, ऐसी दुआ करता हूं'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed