फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Team Dacoit Share BTS Video Of Anurag Kashyap To Wish Him Happy Birthday Mrunal Thakur Adivi Sesh Send Wishes

Anurag Kashyap: मृणाल-आदिवी शेष ने खास अंदाज में दी अनुराग को जन्मदिन की बधाई, शेयर किया ‘डकैत’ का BTS वीडियो

Wed, 10 Sep 2025 03:22 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 10 Sep 2025 03:22 PM IST
सार

Mrunal-Adivi Sesh On Anurag Kashyap Birthday: फिल्म ‘डकैत’ की लीड कास्ट मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष ने अनुराग कश्यप को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए फिल्म के सेट से उनका एक बीटीएस वीडियो साझा किया है।

विज्ञापन
Team Dacoit Share BTS Video Of Anurag Kashyap To Wish Him Happy Birthday Mrunal Thakur Adivi Sesh Send Wishes
अनुराग कश्यप, आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर - फोटो : एक्स@AdiviSesh

विस्तार

दिग्गज निर्माता-निर्देशक और एक्टर अनुराग कश्यप आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर तमाम सेलेब्स उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब अनुराग कश्यप को उनकी आगामी फिल्म ‘डकैत’ की को-स्टार मृणाल ठाकुर ने भी एक खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। मृणाल ने डकैत की टीम की ओर से अनुराग कश्यप का फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर कर बधाई दी है। इसके अलावा फिल्म के लीड एक्टर आदिवी शेष ने भी अनुराग को इसी अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

विज्ञापन

मृणाल ने ‘डकैत’ के सेट से अनुराग का वीडियो शेयर कर दी शुभकामनाएं
मृणाल ठाकुर ने अनुराग कश्यप का ‘डकैत’ के सेट से एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरूआत में अनुराग कश्यप फिल्म के अपने गेटअप में सेट पर हैं और पीछे अक्षय कुमार-रवीना टंडन का हिट सॉन्ग ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ बज रहा है। साथ ही अनुराग कश्यप भी इस गाने को गुनगुना रहे हैं। बाद में इस वीडियो में फिल्म की शूटिंग के और भी हिस्से दिखाए गए हैं। जिनमें अनुराग कश्यप फिल्म की बाकी कास्ट आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और प्रकाश राज के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मृणाल ने लिखा है, ‘टीम डकैत की ओर से इंस्पेक्टर स्वामी उर्फ बहुमुखी प्रतिभा के धनी अनुराग कश्यप सर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वो कैरेक्टर में वह स्वभाव, आभा और कद लाते हैं जो केवल वह ही कर सकते हैं।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)


 

आदिवी शेष ने भी दीं शुभकामनाएं
मृणाल के अलावा ‘डकैत’ के मुख्य अभिनेता आदिवी शेष ने अनुराग को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए भी इसी वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। इसके साथ आदिवी शेष ने लिखा, ‘जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं सर। आपकी बुद्धिमत्ता, आपकी प्रतिभा और सबसे महत्वपूर्ण, आपकी करुणा ने ‘डकैत’ के इस अनुभव को खूबसूरत बना दिया है। जन्मदिन मुबारक हो 'स्वामी'।’
 

 

25 दिसंबर को रिलीज होगी डकैत
फिल्म ‘डकैत’ एक अपराधी की कहानी है, जो अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेना चाहता है। यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में पहले मृणाल की भूमिका श्रुति हासन निभा रही थीं, लेकिन बाद में श्रुति हासन के प्रोजेक्ट से बाहर हो जाने के बाद मृणाल को फिल्म में शामिल किया गया है। फिल्म में आदिवी शेष प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed