Laughter Chefs 2: ‘लाफ्टर शेफ 2’ पहुंचे तो ट्रोल हुए अभिनव अरोड़ा, यूजर्स बोले- रोस्ट और वायरल दोनों होगा
टीवी पर इन दिनों एक शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ आ रहा है। इस शो में कुकिंग करने के साथ प्रतियोगी कॉमेडी का रंग भी खूब जमाते हैं। हाल ही में इस शो का एक प्रोमो चैनल ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें अभिनव अरोड़ा (कथित बाल संत) नाम का लड़का नजर आ रहा है, इसे देखकर शो के फैंस अपसेट हो गए। अभिनव अरोड़ा को यूजर्स ने खूब ट्रोल किया।


विस्तार
कॉमेडियन भारती सिंह कलर्स चैनल पर एक शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ को होस्ट करती हैं, इनके साथ शेफ हरपाल भी नजर आते हैं। शो में कृष्णा अभिषेक, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, अंकिता लोखंडे, विक्की जैने, रुबीना दिलैक जैसे टीवी सेलिब्रिटी नजर आते हैं। यहां एक तरफ तो कुकिंग टास्क पूरे करते हैं, वहीं शाे में हंसी का माहौल भी खूब बनता है। हाल ही में इस शो के एक एपिसोड का प्राेमो कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया। प्रोमो में बतौर मेहमान अभिनव अरोड़ा नजर आ रहे हैं, इस बच्चे को देखकर फैंस नाराज हो गए। इसके बाद अभिनव की ट्र्रोलिंग शुरू कर दी।
अभिनव के आने से क्यों नाराज फैंस
अभिनव अरोड़ा नाम का एक बहुत कम उम्र का लड़का है, जो वृंदावन में अक्सर देखा जाता है। इस लड़के को कथित बाल संत के नाम से सोशल मीडिया पर जाना जाता है। सोशल मीडिया पर इस लड़के की हरकतें देखकर कुछ यूजर्स अक्सर नाराज हो जाते हैं। पिछले दिनों यही लड़का कथावाचक की भूमिका में भी नजर आया था।

कृष्णा अभिषेक अभिनव संग कॉमेडी करते दिखे
शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ की बात करें तो जब अभिनव इस शो में बतौर मेहमान आया तो भारती सिंह ने उसका स्वागत किया। वहीं कृष्णा अभिषेक ने कहा कि अभिनव अपना पॉपुलर डायलॉग बोले, ‘मुझे फड़क नहीं पड़ता’। इसी डायलॉग को यह लड़का अक्सर सोशल मीडिया रील्स पर बोलता हुआ नजर आता है।
यूजर्स ने अभिनव को लेकर लिखे ये कमेंट्स
शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में अभिनव अरोड़ा को देखकर कई यूजर्स गुस्से में नजर आए। एक यूजर अभिनव को लेकर लिखा, ‘ यहां आने के बाद अब रोस्ट, वायरल दोनों होगा।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘गुरु जी कहां से लगता है ये सबको।’ एक और यूजर ने भी लिखा, ‘और करो ट्रोल, लो आ गया टीवी पर।’