फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी पर लगाए गंभीर आरोप, हाई कोर्ट से लगाई मदद की गुहार

Sat, 20 Feb 2021 02:17 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 20 Feb 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
Abhinav Kohli made serious allegations against Shweta Tiwari and Solicited help from high court for his son
Abhinav Kohli and Shweta Tiwari - फोटो : file photo

टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी हमेशा ही अपनी निजी जिंदगी खासकर पति से विवाद के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब श्वेता एक बार फिर से पति अभिनव कोहली के कारण चर्चा में आ गई हैं। अभिनव ने श्वेता पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें अपने 4 साल के बेटे रेयांश से मिलने नहीं देतीं। उन्हें यह तक नहीं पता कि उनका बेटा इस समय कहां है।

Abhinav Kohli made serious allegations against Shweta Tiwari and Solicited help from high court for his son
abhinav kohli, shweta tiiwari - फोटो : social media
अभिनेत्री श्वेता तिवारी कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ तो कभी पर्सनल मुद्दों के कारण सुर्खियों में आ ही जाती हैं। और उनका पति के साथ विवाद किसी से छिपा नहीं है। श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने बेटे रेयांश की कस्टडी के लिए दिसंबर 2020 में हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। याचिका में अभिनव ने श्वेता पर बेटे रेयांश से न मिलने देने का भी आरोप लगाया है।
Abhinav Kohli made serious allegations against Shweta Tiwari and Solicited help from high court for his son
Shweta Tiwari
ये पहला मौका नहीं है जब श्वेता पर अभिनव ने इस तरह का इल्जाम लगाया हो। इससे पहले भी अभिनव कई बार श्वेता पर बेटे से नहीं मिलने देने की शिकायत करते रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों के बीच बेटे से मिलने को लेकर हुए विवाद का वीडियो तक सामने आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Abhinav Kohli made serious allegations against Shweta Tiwari and Solicited help from high court for his son
श्वेता तिवारी, रेयांश - फोटो : Insatagram- @shweta.tiwari

अभिनव की वकील तृप्ति शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उनके बारे में बताया। तृप्ति ने कहा कि दिसंबर 2020 में अभिनव ने श्वेता के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दर्ज की थी। अभिनव को उनके बेटे रेयांश से मिलने नहीं दिया जा रहा है। जब बीते साल श्वेता तिवारी कोरोना पॉजिटिव हुई थीं उस समय अभिनव ने ही बेटे का पूरा ख्याल रखा था।

विज्ञापन
Abhinav Kohli made serious allegations against Shweta Tiwari and Solicited help from high court for his son
श्वेता तिवारी, रेयांश - फोटो : Insatagram- @shweta.tiwari

तृप्ति शेट्टी के मुताबिक रेयांश से मिलने के लिए अभिनव ने श्वेता को कई बार कहने की कोशिश की मगर श्वेता नजरअंदाज करती रहीं। अभिनव ने पुलिस की भी मदद लेने का भी प्रयास किया मगर वह इसमें सफल नहीं हो पाए, जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट जाने का फैसला किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed