'हमारीवाली गुड न्यूज' के कलाकारों से रूबरू होने का अमर उजाला के पाठकों को मौका
- जूही परमार और सृष्टि जैन करेंगी खूब सारी बातें
- 13 अक्तूबर शाम 5 बजे से यूट्यूब व फेसबुक पर होगा लाइव
- 20 अक्तूबर से शुरू हो रहा है 'हमारीवाली गुड न्यूज'
विस्तार
जी टीवी पर जल्द ही प्रसारित होने वाले सीरियल हमारीवाली गुड न्यूज की मुख्य कलाकार जूही परमार और सृष्टि जैन से लाइव कार्यक्रम के दौरान होंगी ढेरों बातें। प्रदेश के पांच मुख्य शहरों- लखनऊ, कानपुर, वाराणसी मेरठ व आगरा से एक-एक आदर्श सास-बहू की जोड़ी को सीधे दोनों टीवी स्टार्स से लाइव कार्यक्रम के दौरान बात करने का मौका भी होगा।
इस पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण 13 अक्तूबर शाम पांच बजे से 'अमर उजाला' के यूट्यूब व फेसबुक पेज पर किया जाएगा। तो तैयार रहिए अपनी पसंदीदा कलाकारों से बातचीत के लिए। इस लाइव प्रसारण के दौरान हम दर्शकों से भी सवाल-जवाब का एक मजेदार सिलसिला जारी रखेंगे और इस दौरान पूछे गए पूछे गए सवालों के जवाब देकर आप जीत सकेंगे आकर्षक उपहार।
अमर उजाला द्वारा चुनी गई सास बहू की जोड़ियां:
- लखनऊ से सास रेणुका टंडन और बहू डॉ. निधि टंडन
- मेरठ से सास चित्रा मित्तल और बहू आयेशा मित्तल
- आगरा से सास डॉ विनोदिनी श्रीवास्तव और बहू साल्वी सक्सेना
- कानपुर से सास संध्या चौधरी और बहू अमृता अग्रवाल
- वाराणसी से सास शकुंतला और बहू अंकिता यादव
जी टीवी का सीरियल हमारीवाली गुड न्यूज 20 अक्तूबर शाम 7.30 से प्रसारित किया जाएगा। ये सीरियल सास-बहू की रोल रिवर्सल भूमिका पर आधारित है। इसमे बहुमुखी अभिनेत्री सृष्टि जैन को नव्या तिवारी (बहू) के रूप में देखा जा सकेगा, इसके अलाव रेणुका (सास) की भूमिका में जूही परमार होंगी। इस कहानी में दर्शाया जाएगा कि कैसे एक सास अपनी बहू के गर्भ न धारण कर पाने पर ताने मारने या दबाव बनाने के बजाए, उम्र और क्या कहेंगे लोग जैसी मानसिकता को दरकिनार करते हुए खुद मां बनने का बीड़ा उठाती है।
13 अक्टूबर को लाइव शो से जुड़ने के लिए लाइक व सब्सक्राइब करें:
www.facebook.com/Amarujala
https://www.youtube.com/user/NewsAmarujala
कमेंट
कमेंट X