Bigg Boss 15: फाइनलिस्ट के चुनाव के लिए बिग बॉस ने उठाया बड़ा कदम, घर में भेजी 4 नई चुनौतियां
शो के बीते एपिसोड में लगातार रद्द होते फिनाले टास्क की वजह से शो में अभी तक सिर्फ राखी ही इकलौती फाइनलिस्ट रह गई हैं। ऐसे में अब घर वालों के सामने एक नई चुनौती आने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में दर्शकों को रोजाना कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। शो में रोजाना हो रहे लड़ाई और झगड़े दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। ऐसे में शो के फिनाले को लेकर सदस्यों के बीच मुकाबला भी कड़ा होता जा रहा है। शो जैसे- जैसे अपने फिनाले के करीब आ रहा है, वैसे- वैसे ही सभी प्रतिभागी फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते नजर आ रहे हैं।
शो के बीते एपिसोड में लगातार रद्द होते फिनाले टास्क की वजह से शो में अभी तक सिर्फ राखी ही इकलौती फाइनलिस्ट रह गई हैं। ऐसे में अब घर वालों के सामने एक नई चुनौती आने वाली है। दरअसल, बिग बॉस के घर में अब आकांक्षा पूरी, मुनमुन दत्ता, सुरभि चंदना और विशाल सिंह घर में एंट्री लेने वाले हैं। ऐसे में अब सदस्यों के लिए यह नए सदस्य मुश्किल खड़ी करते दिखाई देंगे।
शो में आने वाले यह नए सदस्य घरवालों को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। शो में पहुंचीं सुरभि उन्हें खुली चुनौती देते हुए कहती हैं कि आप लोग हर टास्क में लूप होल ढूंढते हैं ना तो अब जरा ढूंढ के दिखाओ लूप होल। फिनाले वीक में पहुंचने के लिए घर वालों को अब कई टास्क दिए जाएंगे। ऐसे में अब देखना होगा कि घर में आई इन नई चुनौतियों का घर के सदस्य किस तरह सामना करते हैं।