गोद भराई की रस्म में दिव्यांका त्रिपाठी के चेहरे पर दिखा प्रेंग्नेसी ग्लो, पति विवेक दहिया ने लुटाया प्यार
Divyanka Tripathi Baby Shower Video: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दिव्यांका त्रिपाठी के घर पर उनकी गोद भराई की खास रस्म की गई। इस मौके पर परिवार वालों और पति विवेक ने दिव्यांका पर खूब प्यार लुटाया।
विस्तार
दिव्यांका त्रिपाठी 41 साल की उम्र में मां बन रही हैं। जल्द ही उनके घर पर बच्चे की किलकारी गूंजेगी। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की गोद भराई का वीडियो सामने आया। फैंस ने भी दिव्यांका को बधाई दी। परिवार वालों ने एक्ट्रेस को खूब सारे उपहार दिए।
दिव्यांका और पति विवेक के चेहरे पर दिखी खुशी
गोद भराई की रस्म में दिव्यांका त्रिपाठी पर पति विवेक दहिया ने खूब प्यार लुटाया। माता-पिता बनने की खुशी दोनों के चेहरों में साफ नजर आ रही थी। दिव्यांका भी गोद भराई की रस्म में खूब हंस और मुस्करा रही थीं। इस मौके पर परिवारों वालों ने एक्ट्रेस को खूब सारे उपहार दिए, आशीर्वाद दिया।
दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद बनीं मां
दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी पर कई हिट सीरियल किए हैं। साल 2016 में उन्होंने टीवी एक्टर विवेक दहिया से शादी की थी। अब शादी के दस साल बाद वह मां बनी हैं। हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दिव्यांका ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी। यह खबर सुनकर उनके फैंस काफी खुश हुए।
आखिर बार इस सीरीज में नजर आईं दिव्यांका
दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी पर ‘ये हैं मोहब्बतें’ के अलावा कई सीरियल किए। वेब सीरीज में भी वह दिखाई दीं। साल 2024 में दिव्यांका ने एक सीरीज ‘द मैजिक ऑफ श्री’ किया था। इसमें जावेद जाफरी भी नजर आए थे।