सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Exclusive Interview with Zee TV Show HamariWali Good News stars Juhi Parmar and Srishti Jain

Exclusive: जूही परमार और सृष्टि जैन ने की दिल खोलकर बात, सास- बहू की जोड़ियों ने भी जमा दिया रंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 13 Oct 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार

  • अमर उजाला के साथ जुड़ीं जूही परमार और सृष्टि जैन 
  • सास- बहू के किरदार में दिखेंगी जूही और सृष्टि
  • 20 अक्तूबर से शुरू होगा 'हमारीवाली गुड न्यूज' 

Exclusive Interview with Zee TV Show HamariWali Good News stars Juhi Parmar and Srishti Jain
जूही परमार और सृष्टि जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जी टीवी पर जल्द ही प्रसारित होने वाले सीरियल 'हमारीवाली गुड न्यूज' की मुख्य कलाकार जूही परमार और सृष्टि जैन ने लाइव कार्यक्रम के दौरान अमर उजाला के साथ ढेर सारी बातें कीं। वहीं प्रदेश के पांच मुख्य शहरों- लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ व आगरा से एक-एक आदर्श सास-बहू की जोड़ी भी लाइव कार्यक्रम में शामिल हुईं। जूही परमार और सृष्टि जैन ने सिर्फ  'हमारीवाली गुड न्यूज' के बारे में ही चर्चा नहीं की बल्कि आम जिंदगी और सास- बहू के रिश्ते के भी कई राज खोले।

Trending Videos


शो के बारे में सबसे पहले बात करते हुए जूही ने कहा, 'ये काफी हटकर शो है, ये अभी तक दिखाए गए सास- बहू कार्यक्रमों से एक दम जुदा है। इस शो में भी आपको सास- बहू की तू-तू मैं-मैं देखने को मिलेगी, लेकिन उसका अंदाज काफी प्यारा होगा। इस शो का कॉन्सेप्ट ही यही है कि कैसे एक सास अपनी बहू के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठा सकती है और कैसे अपनी बहू को बेटी की तरह ही प्यार कर सकती है।' जूही आगे बताती हैं, 'आप शो में देखेंगे कि कैसे जीवन में कुछ ऐसे मोड़ आते हैं, जिससे हम सास- बहू, सहेलियां बन जाती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सृष्टि जैन ने बातचीत में बताया, 'जैसी सास- बहू, आप इस शो में देखेंगे, वैसे ही कई सास- बहू हकीकत में भी होती हैं। जब इस शो का कॉन्सेप्ट मुझे बताया गया था तो वो सीधे दिल को छूने वाला था, क्योंकि एक सास अपनी बहू के लिए इतना बड़ा कदम उठाए, इतना प्यार दे, ये सच में बड़ी चीज है। जैसे एक लड़की अपनी मां की बातों का बुरा नहीं मानती, वैसे ही नव्या( कार्यक्रम की बहू) भी अपनी सास की किसी बात का बुरा नहीं मानती। इसके अलावा दोनों के बीच में प्यार बहुत है। वहीं शो में आपको एक रोल रिवर्सल भी देखने को मिलेगा।'

आज के समाज के बारे में जूही परमार ने कहा, 'अब समय बदल रहा है और ऐसे में समाज भी बदल रहा है। उदाहरण के तौर पर पहले कहा जाता था कि लड़की 16-17 साल की हो गई है तो शादी कर दो, लेकिन अब 22-23 साल की उम्र भी लगती है कि बहुत जल्दी शादी हो रही है। इस शो के माधय्म से यही कहना है कि मॉर्डनिज्म और प्रोगरेसिव नेचर अगर आपके पास है, तो आप बहुत अच्छा जीवन जी सकते हैं।'

बातचीत में सृष्टि ने कहा, 'देखिए सास- बहू के रिश्ते में एक चीज तो साफ है कि अगर आप अपनी सास को मां के तौर पर देखना चाहती हैं तो आपको भी बहू की जगह बेटी बनना पड़ेगा। यही बात अभी जो सास- बहू की जोड़ियां हमसे जुड़ीं, उन्होंने भी कही।' इस ही बात को आगे बढ़ाते हुए जूही ने कहा, 'होता क्या है कि सास- बहू याद रखते हैं कि कब- किसने गलत कहा था या गलत अंदाज में बात की थी, किसकी बात नहीं मानी थी, आप प्वाइंटर्स बना लेते हैं। लेकिन क्या आपको याद है कि आपकी मां या बेटी के साथ आपने ऐसी लिस्ट कब बनाई थी। सिंपल है कि आपको सामने वाले को सिर्फ अपनाना है, फिर तो सब अच्छा ही होगा।'
 

Exclusive Interview with Zee TV Show HamariWali Good News stars Juhi Parmar and Srishti Jain
अमर उजाला के लाइव में जुड़ीं सास- बहू - फोटो : अमर उजाला

इस खास इंटरव्यू में प्रदेश के पांच मुख्य शहरों की सास बहू जोड़ियां भी जुड़ीं। इस सिलसिले में सबसे पहले लखनऊ से सास रश्मि और बहू उपासना अमर उजाला के साथ जुड़ीं। इस दौरान सास ने अपनी बहू का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी इच्छा थी कि उनकी एक बेटी भी होती लेकिन ईश्वर ने बहू के रूप में दो बेटियां दे दीं। वहीं वक्त के साथ दोनो बहुएं धीरे- धीरे सहेलियां बन गईं। वहीं बहू ने बातचीत में कहा कि मैं बहुत लकी हूं कि मेरी मां मुझे बहुत प्यार करती हैं और मेरी सास, मुझे मां से भी ज्यादा प्यार करती हैं।

लखनऊ के बाद आगरा से सास डॉ विनोदिनी श्रीवास्तव और बहू शालवी सक्सेना अमर उजाला के साथ जुड़े। इस दौरान बहू ने बताया, 'जब मेरी शादी हुई तो मुझे लगा था कि जानें कैसी होगी नई जिंदगी। लेकिन मेरी सास ने मुझे कभी भी किसी भी चीज के लिए नहीं रोका और हमेशा हर चीज के लिए समर्थन दिया।' वहीं सास ने आगे बताया, 'हमने हमेशा कॉर्डिनेशन में काम किया। अगर इन्हें (बहू) कुछ बाहर का काम होता तो मैं घर का काम कर लेती। वहीं जब ये घर पर होंती तो हम घर का काम बांट लेते, जैसे मैंने रोटी सेंक दी तो इन्होंने भोजन परोस दिया। बस ऐसे ही हमारी बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग हो गई।'

मेरठ से सास चित्रा मित्तल और बहू आयेशा मित्तल अमर उजाला के साथ जुड़ीं। बहू ने बताया, 'जब मेरी शादी हुई तो मेरा कॉलेज जारी था, शादी के बाद भी मैंने अपनी पढ़ाई पूरी की और इसके लिए हमेशा मेरी सास का मुझे साथ मिला। मैं तो ये कहूंगा की मेरे पति से भी ज्यादा साथ मुझे मेरी सास का साथ मिला।' वहीं सास ने भी अपनी बहू के लिए प्यार जाहिर किया।

मेरठ के बाद वाराणसी से सास शकुंतला और बहू अंकिता यादव अमर उजाला संग जुड़े। बातचीत में सास ने बताया, 'जैसे मेरे लिए मेरी बेटी रही, वैसे ही हमने बहू का ख्याल रखा। हमने उनका ख्याल रखा और बहू ने हमारा। ऐसे ही हम दोनों धीरे धीरे सहेली बन गए।' अंकिता ने बताया , 'ग्रेजुएशन के बाद ही बहुत जल्दी मेरी शादी हो गई थी। ऐसे में मम्मी (सास) ने मुझसे पूछा कि तुम्हारी क्या इच्छा है तो मैंने बताया कि मुझे IAS बनना है। ऐसे में सभी के खिलाफ जाकर भी मम्मी ने मेरी मदद की और मुझे पढ़ने का टाइम दिया और उनके सपोर्ट का ही नतीजा है कि आज मेरा पीसीएस क्लीयर हो गया है और मैं जिला कृषि अधिकारी के पद के लिए चयनित हुई हूं।' वहीं इस दौरान अंकिता ने अपनी सास के लिए एक प्यारा गाना भी गाया।

कानपुर से सास संध्या चौधरी और बहू अमृता अग्रवाल ने अमर उजाला से बातचीत की। अमृता ने बताया कि उनकी लव मैरिज हुई और उनकी सास ने उनका हमेशा साथ दिया और खूब प्यार दिया। बातचीत के बाद संध्या और अमृता ने अमर उजाला के साथ रैपिड फायर राउंड खेला और ढेर सारी मस्ती की।

Exclusive Interview with Zee TV Show HamariWali Good News stars Juhi Parmar and Srishti Jain
सीरियल "हमारी वाली गुड न्यूज" के कलाकार - फोटो : अमर उजाला

इन सास बहू जोड़ियों के साथ ही जी टीवी के सास- बहू कॉन्टेस्ट की दो विजेता जोड़ियां भी अमर उजाला के साथ जुड़ीं।  बंगलूरू से हर्षिता और नलिनी ने सृष्टी और जूही से सवाल पूछे। इस दौरान सास ने जूही से सवाल पूछा कि इस किरदार को निभाते वक्त आपको कैसा लगा? जूही ने इस दौरान कहा, 'एक एक्टर हमेशा अपने आप को उस किरदार में ढालकर एक्टिंग करता है। ऐसे में हमारे लिए काफी आसान हो जाता है उस किरदार को निभाना। ये मेरे लिए बाकी किरदारों के तरह ही एक चैलेंज रहा, जिसे मैंने पूरी तरह से निभाने की कोशिश की।' वहीं बहू ने सृष्टि से पूछा कि लॉकडाउन में उन्होंने कैसे वक्त बिताया? जवाब में सृष्टि ने बताया, 'वैसे आमतौर पर मैं शूटिंग्स आदि में बिजी रहती हूं तो परिवार के साथ वक्त नहीं बिता पाती। लेकिन इस बार मुझे परिवार के साथ खूब वक्त बिताने का मौका मिला। मैंने उनके साथ खूब वक्त बिताया। मैंने स्केचिंग की, मेडिटेशन किया और परिवार के साथ खूब मस्ती की।'

बंगलूरू से हर्षिता- नलिनी  के अलावा ठाणे(मुंबई) से त्रिषा और अनुजा जुड़ीं। सास ने जूही से पूछा कि कम उम्र में ही सास का किरदार निभाना क्या आपके लिए आसान रहा? इस बारे में जूही ने कहा, 'हम एक्टर हैं, हम कोशिश करते हैं कि जो भी करें दिल से करें और हर बार उस किरदार में ढलने की कोशिश करते हैं। मुझे लगता है कि इसको ही अभिनय कहते हैं कि जब आप उस किरदार को देखें तो आप उसके साथ जीयें।' बता दें कि इन दोनों जोड़ियों को सास बहू सहेलियां मैग्जीन के कवर पेज पर दिखाया जाएगा।
 
गौरतलब है कि जी टीवी का सीरियल 'हमारीवाली गुड न्यूज' 20 अक्तूबर शाम 7.30 से प्रसारित किया जाएगा। ये सीरियल सास-बहू का एक अलग ही रूप दर्शकों के सामने लाएगा। इसमे अभिनेत्री सृष्टि जैन को नव्या तिवारी (बहू) के रूप में देखा जा सकेगा, तो वहीं रेणुका (सास) की भूमिका में जूही परमार होंगी। इस कहानी में दर्शाया जाएगा कि कैसे एक सास अपनी बहू के गर्भ न धारण कर पाने पर ताने मारने या दबाव बनाने के बजाये, उम्र और क्या कहेंगे लोग जैसी मानसिकता को दरकिनार करते हुए खुद मां बनने का बीड़ा उठाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed