सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   hina khan recreats K3K Kajol Anjali iconic dialogue video viral

करीना के बाद अब हिना खान ने की काजोल की एक्टिंग, रोहित रॉय ने किया मजेदार कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 05 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Hina Khan Viral Video: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में करीना कपूर के प्रसिद्ध किरदार की एक्टिंग की थी। वहीं आज हिना ने K3G फिल्म से काजोल का फेमस डायलॉग दोहराया।

hina khan recreats K3K Kajol Anjali iconic dialogue video viral
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
विज्ञापन

विस्तार

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री हिना खान अपने फैंस को कुछ न कुछ करके हैरान कर देती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर करीना कपूर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के 'पू' के किरदार की एक्टिंग की थी। जिसका वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आया। वहीं आज हिना ने इसी फिल्म से काजोल के एक डायलॉग को दोहराया। जिसको सेलेब्स भी पसंद कर रहे हैं।
Trending Videos

हिना का दिलचस्प वीडियो
हिना ने राजस्थानी लहंगा और शाही गहनों के साथ हल्का मेकअप लुक अपनाया। जिसे देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। हिना ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में काजोल के मशहूर डायलॉग 'वो मेरी दुकान हडपना चाहता है' को मस्ती भरे अंदाज में पेश किया। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, 'और रीलिंग जारी है…।' इस पोस्ट पर अभिनेता रोहित रॉय ने कमेंट किया, 'प्रिय, तुम्हारी चमक को कोई फीका नहीं कर सकता।' वहीं अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी ने लिखा, 'प्यारा है।'

View this post on Instagram

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)


विज्ञापन
विज्ञापन

हिना का करियर
हिना खान ने टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई। यह शो 12 जनवरी 2009 को शुरू हुआ था और हिना 8 साल तक इसका हिस्सा रहीं। इसके बाद उन्होंने 'कान फिल्म फेस्टिवल' में भी हिस्सा लिया, जहां उनके स्टाइल की खूब तारीफ हुई। उनकी रेड कार्पेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
 

हिना की कैंसर से जंग
हिना इस समय अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं। पिछले साल उन्हें स्तन कैंसर का पता चला, जिसके बाद से वह इस बीमारी से बहादुरी से लड़ रही हैं। वह कैंसर के बारे में जागरूकता भी फैला रही हैं और अपनी इस जंग को लोगों के साथ साझा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि कीमोथेरेपी की वजह से उनके बाल झड़ गए, इसलिए वह विग पहनती हैं।

यह भी पढ़ें: आदित्य धर के साथ 'हक' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं यामी, कूल लुक में नजर आए इमरान हाशमी, कई सेलेब्स हुए शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed