फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हो गया खुलासा, आखिर इस समय कहां है कपिल शर्मा, शो बंद होने से हुए थे आलोचनाओं के शिकार

Fri, 27 Apr 2018 07:47 AM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Apr 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma battling alcohol addiction at rehab centre
Kapil Sharma
कॉमेडी से दिलों पर राज करने वाले कपिल शर्मा अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। कथित तौर पर वह डिप्रेशन के शिकार हो गये हैं। उनको लेकर तमाम तरह की चर्चाओं और अफवाहों का बाजार गर्म है। पिछले कुछ दिनों से कपिल गायब हैं। उनका कुछ अता-पता नहीं है। कपिल के स्पोक्सपर्सन ने अमरउजाला को बताया था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ घूमने निकले हुए हैं, लेकिन अब खबर है कि वह कहीं घूमने नहीं बल्कि किसी रिहैब में अपना इलाज करा रहे हैं।
Kapil Sharma battling alcohol addiction at rehab centre
kapil sharma
पिछले काफी समय से कभी लव लाइफ तो कभी अपने एटिट्यूड के चलते और फिर शो के बंद होने को लेकर कपिल लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। कपिल की मानसिक हालत और शराब के नशे में गाली गलौज के कई किस्से सामने आए हैं।
Kapil Sharma battling alcohol addiction at rehab centre
Kapil Sharma
हाल ही में एक वेबसाइट के एडिटर विकी लालवानी के साथ भी शराब के नशे में कपिल का अभद्र भाषा में बात करने का ऑडियो सामने आया था। जिसके बाद कपिल ने विकी लालवानी और अपनी एक्स मैनेजर नीति और प्रीति पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma battling alcohol addiction at rehab centre
Kapil Sharma
कपिल द्वारा आरोप लगाने के बाद नीति ने ट्विटर पर अपनी सफाई देते हुए कपिल की खराब मानसिक हालत और उनके नशे की आदत का जिक्र किया था। इसके बाद से कपिल न तो सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखे और न ही कहीं और। उनकी टीम का कहना है कि वह छुट्टियों के लिए बाहर गए हैं। रिपोर्टस की मानें तो कपिल मुंबई से बाहर किसी रिहैब सेंटर में अपना इलाज करा रहे हैं, हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed