सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kapil Sharma World Laughter Day Special Episode With Samay Raina And Ranveer Allahbadia

Samay Raina: किस यूट्यूबर को देखकर झुंझलाए समय रैना? कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे; जल्द मिलेगा फैंस को सरप्राइज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 30 Apr 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Kapil Sharma Show World Laughter Day Special Episode: कपिल शर्मा के काॅमेडी शो में समय रैना के अलावा एक चर्चित और कंट्रोवर्सी में घिर चुका यूट्यूबर भी शामिल होगा। यह एपिसोड फैंस के लिए काफी खास होने वाला है। 

Kapil Sharma World Laughter Day Special Episode With Samay Raina And Ranveer Allahbadia
कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगे स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in
विज्ञापन

विस्तार

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में वर्ल्ड लाफ्टर डे पर एक स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट होगा। इस एपिसोड में स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना शामिल होंगे। साथ ही फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइज भी मिलेगा। कंट्रोवर्सी में घिर चुका एक चर्चित यूट्यूबर भी इस एपिसोड का हिस्सा बनेगा।

Trending Videos


समय के अलावा कौन बनेगा शो का हिस्सा? 
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एक स्पेशल एपिसोड के साथ वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाएगा। इसके होस्ट कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाएंगे। साथ ही स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया भी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब स्ट्रीम होगा यह एपिसोड?
यह एपिसोड 2 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इसमें सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी एक न्यूज डिबेट वाला एक्ट करेंगे। कपिल शर्मा इस खास एपिसोड के बारे में कहते हैं, ‘हमारे शो को ऑडियंस से जो प्यार मिला है, उससे यही मोटिवेशन मिलता है कि उन्हें फ्रेश और एंटरटेनिंग कंटेंट दिया जाए। वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर नेटफ्लिक्स के साथ एक स्पेशल एपिसोड प्लान किया है, इसमें नेचुरल फन और फुल ऑफ लाफ्टर होगा।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


Kapil Sharma World Laughter Day Special Episode With Samay Raina And Ranveer Allahbadia
कपिल शर्मा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

समय और रणवीर अल्लाहबादिया के बारे में क्या बोले कपिल शर्मा 
कपिल शर्मा आगे कहते हैं, ‘इस बार समय और रणवीर अल्लाहबादिया भी इस सेलिब्रेशन को और एंगेजिंग बनाएंगे। बस इतना ही चाहते हैं कि लोग हमारे साथ हंसकर इस दिन को एंज्वॉय करें।’
बता दें कि पिछले साल समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अश्लील मजाक करने पर बड़ी कंट्राेवर्सी में फंस गए थे। इन दाेनों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज हुए, कोर्ट ने भी फटकार लगाई। बाद में दोनों ने अपनी बातों के लिए माफी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed