सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Karan Tacker opens about financial crisis struggle days in his life says we had loss in business and left home

Karan Tacker: आर्थिक मंदी ने किया था बेघर, बिजनेस भी ठप... संघर्ष के दिनों पर छलका करण टैकर का दर्द

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 11 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
सार

करण टैकर अभिनेता बनने से पहले अपने पिता के व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहते थे। अब करण ने पहली बार अपने मुश्किल भरे दिनों के बारे में बात की है और अपने संघर्षों का खुलासा किया।

Karan Tacker opens about financial crisis struggle days in his life says we had loss in business and left home
करण टैकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता करण टैकर को शोबिज की दुनिया में आए 15 साल हो चुके हैं। अभिनेता ने टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने काम से नाम बनाया। अब तक के करियर में उन्होंने कभी उन दिनों के बारे में बात नहीं की, जब उन्हें संघर्ष करना पड़ा था। वह अभिनेता बनने से पहले अपने पिता के व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहते थे। अब अभिनेता ने पहली बार अपने मुश्किल भरे दिनों के बारे में बात की है और अपने संघर्षों का खुलासा किया।

Karan Tacker opens about financial crisis struggle days in his life says we had loss in business and left home
करण टैकर - फोटो : file photo

अभिनेता बनने से पहले के जीवन के बारे में करण टैकर ने खुलकर बात की। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया, 'मेरा अपने पिताजी के साथ एक व्यवसाय था। 2008 में दुनिया मंदी की चपेट में आ गई और तब मेरा पूरा व्यवसाय नुकसान में चला गया। एक परिवार के रूप में गुजारा करने में हमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उस समय मैंने नौकरी की तलाश शुरू कर दी थी। मुझे शायद 25 हजार की नौकरी मिल जाती, लेकिन वह मंदी के दौरान हमारे व्यापार पर आए कर्ज के लिए बहुत कम थी।'

Ram Charan: राम चरण ने पूरी की कैंसर से पीड़ित बच्चे की ख्वाहिश, नन्हे फैन संग तस्वीरें हुईं वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

Karan Tacker opens about financial crisis struggle days in his life says we had loss in business and left home
करण टैकर - फोटो : social media

करण टैकर ने बताया, 'जिनके पास कपड़े के स्टोर थे, गिरावट के कारण उनमें से कई बंद हो गए। मेरे पास कुछ कपड़े के स्टोर थे, जिन्हें मैंने बंद कर दिया। मुझे याद है कि मैंने अपना सारा स्टॉक छोड़ दिया था, बिक्री बंद कर दी थी, क्योंकि मेरे पास अपना स्टॉक रखने के लिए कोई जगह नहीं थी। मैंने अपना घर छोड़ दिया था। मैंने 'एक खरीदें छह मुफ्त पाएं' का ऑफर भी लगा दिया था।'

Pathaan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' की सुनामी का नहीं हो रहा अंत, 17वें दिन झटके इतने करोड़

विज्ञापन

Karan Tacker opens about financial crisis struggle days in his life says we had loss in business and left home
करण टैकर - फोटो : social media

करण ने बताया कि 'मैंने एक अच्छी नौकरी की तलाश शुरू कर दी थी। मैंने एक एयरलाइन में खाना बनाने वाले के पद के लिए आवेदन किया, क्योंकि वह डेढ़ लाख रुपये सैलरी देते थे। मुझे उस समय गुजरा करने के लिए पैसों की जरूरत थी। हालांकि, मुझे एक फेस क्रीम ब्रांड का विज्ञापन मिला, जिसने मुझे बहुत पैसा दिया। मुझे 12 साल पहले तीन लाख रुपये मिले थे। 22 दिनों के लिए तीन लाख रुपये का मिलना बहुत बड़ी बात थी। मैंने अपने पिताजी से कहा कि मुझे यह काम करना चाहिए, क्योंकि यह हमें दुख से बाहर निकालेगा।

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर बदली डीपी, लगाईं कियारा संग शादी की ये खास तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed