सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kashmera Shah Krushna Abhishek twins Rayaan and Krishaang turn 9

कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक ने मनाया जुड़वां बेटों का 9वां जन्मदिन, शेयर की रायन और कृशांग की खास झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 03 Jun 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Kashmera Shah Krushna Abhishek Twins: कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक के जुड़वां बच्चे रायन और कृशांग 9 साल के हो गए। अभिनेत्री ने दोनों बेटों के लिए एक भावुक संदेश लिखा है।

Kashmera Shah Krushna Abhishek twins Rayaan and Krishaang turn 9
कश्मीरा शाह-कृष्णा और उनके दोनों बेटे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने आज अपने जुड़वां बेटों रायान और कृशांग के 9वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा और भावुक वीडियो शेयर किया है। 3 जून को उनके बेटे 9 साल के हो गए हैं।

Trending Videos

वीडियो में दिखीं खूबसूरत यादें
कश्मीरा ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके बेटों के बचपन से लेकर अब तक की कई खूबसूरत तस्वीरें हैं। इस वीडियो में कश्मीरा, उनके पति कृष्णा अभिषेक और दोनों बच्चों के पिछले 9 साल के सफर को दिखाया गया है। वीडियो की एक तस्वीर में कृष्णा अभिषेक काली बाइक पर बैठे हैं और उनका एक बेटा पास में मुस्कुरा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीरा ने लिखा भावुक संदेश
इस वीडियो में त्योहारों, छुट्टियों और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की झलकियां भी हैं। कश्मीरा ने एक भावुक संदेश भी लिखा। वीडियो शेयर करते हुए कश्मीरा ने लिखा, 'विश्वास नहीं होता कि 9 साल इतनी जल्दी बीत गए। हमें माता-पिता के रूप में चुनने और हमारी जिंदगी में आने के लिए आपका शुक्रिया। मैं आप दोनों की लंबी उम्र और खुशियों की दुआ करती हूं। आपकी खुशी ही हमारी सफलता है। लव यू - मम्मी, डैडी, बुआ, फूफू और बड़ी मम्मी।'

View this post on Instagram

A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1)


विज्ञापन

माता-पिता बनने का मुश्किल सफर
कश्मीरा और कृष्णा साल 2017 में सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने थे। कश्मीरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मां बनना उनके लिए आसान नहीं था। सरोगेसी का रास्ता अपनाने से पहले उन्होंने 14 बार आईवीएफ करवाया था, लेकिन हर बार वे असफल रहीं। काफी मुश्किलों के बाद आखिरकार उनके घर में बच्चों की किलकारी गूंजी।

कश्मीरा और कृष्णा की पहली मुलाकात फिल्म 'और पप्पू पास हो गया' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लिव-इन में रहे और फिर साल 2013 में लास वेगास में चुपके से शादी कर ली थी।

यह भी पढ़ें: राम चरण के प्रशंसकों ने बनाई 'पेद्दी' से प्रेरित प्रतिमा, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग; फैन क्लब ने मांगी माफी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed