'घर आए लक्ष्मी-गणेश', 45 की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनीं संभावना सेठ, मिसकैरिज का झेला दर्द
Sambhavna Seth Twins: टीवी और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ मां बन गई हैं। संभावना ने सोशल मीडिया पर जुड़वा बच्चे होने की गुडन्यूज को शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
45 की उम्र में मां बनीं संभावना
संभावना ने इंस्टाग्राम पर बच्चों के जन्म की खुशी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने बेहद भावुक होकर लिखा, 'इस साल हमारे घर महा-दिवाली वक्त से पहले ही आ गई है। हमारे घर साक्षात लक्ष्मी और गणेश आ गए हैं। हमारा दिल खुशियों से भर गया है। हर हर महादेव।'

संभावना ने अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अपने जुड़वा बच्चों को देखकर फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उनके पति अविनाश उन्हें संभालते दिख रहे हैं। कपल की इन भावुक तस्वीरों को देखकर फैंस और बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज उन्हें लगातार बधाइयां और प्यार दे रहे हैं।
8 बार हुआ IVF फेल
संभावना के लिए मां बनने का यह सफर बिल्कुल आसान नहीं था। इस सुख को पाने के लिए उन्होंने कई साल तक बहुत दर्द और मानसिक तनाव झेला है। उन्होंने मां बनने के लिए 8 बार आईवीएफ (IVF) का सहारा लिया, लेकिन हर बार वो नाकाम रहीं।
इस दौरान उन्हें कई बार मिसकैरिज का दर्द भी सहना पड़ा था। आखिरकार, कई साल के लंबे संघर्ष के बाद उन्होंने सरोगेसी का रास्ता चुना और आज वो दो प्यारे बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं।

कौन हैं संभावना सेठ
संभावना सेठ एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, डांसर और लोकप्रिय यूट्यूब व्लॉगर हैं। उन्हें मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों के आइटम सॉन्ग और रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' सीजन 2 और 8 में उनके दमदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan: 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी से शादी करेंगे आमिर, बोले- 'गौरी और मैं एक दूसरे को लेकर सीरियस हैं'