सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kumkum Bhagya Actress Sanchita Ugale Last Instagram Post Goes Viral Internet Says She Looked Happy

Sanchita Ugale: संचिता उगले का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल, यूजर्स बोले- 'वह खुश दिख रही थीं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 15 Jun 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Sanchita Ugale Last Instagram Post: बीते रविवार को टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने 22 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

Kumkum Bhagya Actress Sanchita Ugale Last Instagram Post Goes Viral Internet Says She Looked Happy
संचिता उगले का आखिरी पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

14 जून को 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' की अभिनेत्री संचिता उगले ने 22 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। अभिनेत्री की इस दुखद मृत्यु से इंटरनेट पर सन्नाटा छा गया है। संचिता के निधन से कुछ घंटे पहले अपलोड की गई उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यूजर्स संदेशों की बाढ़ ला रहे हैं।

निधन से कुछ घंटे पहले का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल
संचिता उगले सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं और इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। आत्महत्या करने से कुछ ही घंटे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह गुलाबी रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रही थीं। वह मशहूर गाने 'दफली वाले दफली बजा' पर लिप-सिंक कर रही थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanchita Ugale (@sanchita_ugale)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस को नहीं हो रहा भरोसा
संचिता को आखिरी वीडियो में इतना खुश देखकर उनके फैंस के लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है। उनके आखिरी पोस्ट पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इन्हें देखिए... यह आत्महत्या नहीं कर सकतीं, वह बहुत खुश दिख रही हैं।', दूसरे यूजर ने लिखा, 'वह अपनी जिंदगी का मजा ले रही थीं।', वहीं कुछ फैंस ने लिखा, 'दीदी आपकी बहुत याद आएगी, आप बहुत जल्दी चली गईं, दिल भारी हो गया है।'



विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 14 जून की शाम को नालासोपारा ईस्ट के अचोले गांव में स्थित संचिता के घर पर हुई। अचोले पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक विनोद बाग ने बताया कि संचिता उगले ने खुद को अपने बेडरूम में बंद कर लिया था। उन्होंने शाम 7 से 7:30 बजे के बीच साड़ी का फंदा बनाकर छत के पंखे से फांसी लगा ली।

संचिता उगले को उनके घरवाले और आस-पड़ोस के लोग उन्हें तुरंत वसई-विरार नगर पालिका अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। संचिता के पिता मछिंद्र उगले की शिकायत पर पुलिस ने 15 जून को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: कुछ लम्हें कभी...', 'गदर एक प्रेम कथा' के 25 साल हुए पूरे; अनिल शर्मा ने वीडियो में किया 'गदर 3' की ओर इशारा
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed