शो बंद होने की खबरों के बीच ‘नागिन 7’ में आया बड़ा ट्विस्ट, ड्रैगन की साजिश क्या होगी नाकाब?
Naagin 7 Story Update: कुछ महीने पहले सीरियल ‘नागिन 7’ शुरू हुआ था, अब इसके बंद होने की खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन इस खबर के बावजूद ‘नागिन 7’ सीरियल में अजब-गजब ट्विस्ट आ रहे हैं। जानिए, अपकमिंग एपिसोड में क्या होने वाला है।
विस्तार
सीरियल ‘नागिन 7’ में अब तक इच्छाधारी नागिन (प्रियंका चाहर) नहीं नजर आ रही थी। लेकिन हाल ही में सीरियल में एक ड्रैगन की एंट्री हुई है। यह ड्रैगन इंसानी रूप भी धारण कर लेता है। ड्रैगन की दुश्मनी इच्छाधारी नागिन से है। वह नागिन को हराने के लिए हर कोशिश कर रहा है।
नागिन के करीबियों को ड्रैगन बनाया साजिश का शिकार
‘नागिन 7’ के अपकमिंग एपिसोड का एक प्राेमाे कलर्स चैनल के इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है। इस एपिसोड में दिखाया गया है कि इच्छाधारी नागिन यानी पूर्वी के सामने ही इंसान का रूप धारण किए ड्रैगन एक लड़की को प्रपोज करता है, उससे शादी करने की बात करता है। इस लड़की का पूर्वी से करीबी रिश्ता है। ऐसे में अब पूर्वी को इस शादी को रोकना है। वह नहीं चाहती है कि ड्रैगन किसी भी तरह से उसके घर और परिवार का हिस्सा बने। इस काम में क्या पूर्वी उर्फ नागिन सफल होती है या नहीं, यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।
टॉप 5 से बाहर हो चुका है सीरियल ‘नागिन 7’
12वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग में भी ‘नागिन 7’ अपने लिए टॉप 5 में भी जगह नहीं बना सका है। इसकी टीआरपी 12वें हफ्ते में 1.6 की रही है। जबकि टॉप 5 में क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 और अनुपमा जैसे सीरियलों का बोलबाला रहा है।
शो बंद होने की जानकारी मेकर्स ने साझा नहीं की है
सीरियल 'नागिन 7' बंद होने वाला है, ऐसे खबरें जरूर चल रही हैं लेकिन चैनल या प्रोडक्शन हाउस ने इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। वैसे सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सीरियल में एआई का यूज दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है। एआई के जरिए नागिन और ड्रैगन की फाइट दिखाई जाती है, तो दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पा रही है।