सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Patiala Babes Actress Swati Rajput And Saurabh Goyal Announce Pregnancy See Heartwarming Pics

‘हमारा नन्हा प्यार आने वाला है’, टीवी एक्ट्रेस स्वाति राजपूत ने सुनाई गुड न्यूज; बेबी बंप के साथ साझा की फोटो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 11 Apr 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Swati Rajput Pregnancy: टीवी अभिनेत्री स्वाति राजपूत ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। जानिए उन्होंने तस्वीरें साझा करके क्या कुछ कहा…

Patiala Babes Actress Swati Rajput And Saurabh Goyal Announce Pregnancy See Heartwarming Pics
स्वाति राजपूत और सौरभ गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम-@swatirajputofficial
विज्ञापन

विस्तार

टीवी अभिनेत्री स्वाति राजपूत के घर किलकारी गूंजने वाली है। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। एक्ट्रेस ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वह अपने पति सौरभ गोयल के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

Trending Videos

इस अंदाज में कपल ने साझा की तस्वीरें
स्वाति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘हमारा नन्हा सा प्यार आने वाला है।’ साथ में कुछ दिल और बुरी नजर वाले इमोजी भी बनाए। उन्होंने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ प्यारी तस्वीरें भी पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में स्वाति अपने पति सौरभ के बगल में खड़ी हैं, जो उनके बेबी बंप को सहलाते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में स्वाति और सौरभ बेबी बंप को पकड़े हुए हैं। उसके बाद शहर में हाथ पकड़कर टहलते हुए उनकी कुछ खुशहाल तस्वीरें भी पोस्ट में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Swati Rajput (@swatirajputofficial)


2023 में हुई स्वाति और सौरभ की शादी
स्वाति और सौरभ ने 2023 में उत्तराखंड में एक निजी समारोह में शादी की थी। स्वाति और सौरभ के वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वाति ने 2011 में लाइफ ओके पर प्रसारित टीवी शो 'तुम देना साथ मेरा' से छोटे पर्दे पर अपनी शुरुआत की थी। उन्होंने डीडी के शो 'अमृता' में भी मुख्य भूमिका निभाई, जहां उनके अभिनय की सराहना की गई। उन्होंने 'इस प्यार को क्या नाम दूं?', 'एक बार फिर', 'एजेंट राघव - क्राइम ब्रांच' जैसे टीवी शो में काम करना जारी रखा। 2022 में स्टार प्लस पर प्रसारित 'ये झुकी झुकी सी नजर' में उन्होंने दीया माथुर का किरदार निभाया। वह 'पटियाला बेब्स' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

वहीं सौरभ गोयल दस साल से अधिक समय से अभिनय जगत में हैं। उन्होंने 'छोरी' और 'दलदल' में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। हाल ही में वो नाना पाटेकर स्टारर सीरीज 'संकल्प' में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed