सब्सक्राइब करें

'चंद्रकांता' की निर्देशक नीरजा गुलेरी के बेटे ने छह वर्षीय बच्चे को चूमा, FIR दर्ज

पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: Avinash Pal Updated Wed, 11 Sep 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
pocso case against TV Show chandrakanta producer Director nirja guleri Son
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

प्रसिद्ध सीरियल चंद्रकांता और श्रीमान- श्रीमती की निर्देशक नीरजा गुलेरी के 45 वर्षीय बेटे ने लोधी गार्डन में एक छह वर्षीय बच्चे को चूम लिया। बच्चे के पिता ने इस पर हंगामा खड़ा कर दिया। बच्चे के पिता की शिकायत पर नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने महिला निर्देशक के आरोपी बेटे के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 


 

Trending Videos
pocso case against TV Show chandrakanta producer Director nirja guleri Son
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हालांकि इस मामले में अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को दिमागी रूप से कमजोर बताया जा रहा है। मेडिकल जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में इस तरह का यह पहला मामला है, जब एक बच्चे को चूमने पर केस दर्ज किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
pocso case against TV Show chandrakanta producer Director nirja guleri Son
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे लोधी गार्डन में हुई। पीड़ित छह वर्षीय बच्चे के पिता पेशे से वकील है और फरीदाबाद में रहते हैं। वे अपने परिवार को रविवार सुबह लोधी गार्डन घुमाने लाए थे। इसी दौरान बच्चे के पिता कार में से कुछ सामान लेने गार्डन से बाहर आ गए। तभी वहां करीब 45 साल के एक व्यक्ति ने बच्चे को चूमना शुरू कर दिया। इतने देर में वकील गार्डन के अंदर आ गए और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। वकील ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद तुगलक रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

 
pocso case against TV Show chandrakanta producer Director nirja guleri Son
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड़ थाना पुलिस ने वकील की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी व्यक्ति की पहचान साहिल गुलेरी के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारदात के समय लोधी कॉलोनी में साहिल के साथ दो-तीन गार्ड थे। वह उसे सफदरजंग एंक्लेव स्थित घर से लोधी गार्डन घुमाने लाए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार परिजनों ने दावा किया है कि साहिल की तबीयत ठीक नहीं है और वह दिमागी रूप से कमजोर है। 

पढ़ें: इस एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा, कहा- कॉलेज के दिनों में ड्रग्स देकर हुआ था शारीरिक शोषण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed