फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   sana-karishma got a film after bigg boss 6

'बिग बॉस 6' के बाद बॉलीवुड चली सना-करिश्मा

Fri, 24 Jun 2016 05:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 24 Jun 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
sana-karishma got a film after bigg boss 6

'बिग बॉस 6' अभी हाल ही में खत्म हुआ है। इस सीजन में कई प्रतिभागी आए और गए। लेकिन कुछ ऐसे भाग्यशाली प्रतिभागी भी हैं जिनकी बिग बॉस में आने से जिंदगी संवर गई।

विज्ञापन


ऐसे ही दो प्रतिभागी है सना खान और करिश्मा कोटक। सना खान 'बिग बॉस 6' में आखिरी पल तक बिग बॉस के घर में रही जबकी करिश्मा केटक 12वें सप्ताह में ही घर से बेघर हो गई।
विज्ञापन


इन दोनों के लिए ही बॉलीवुड ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं। दरअसल, 25 वर्षीय सना ने हाल ही में 'बिग बॉस 6' में सौ दिन बिताने के उपलक्ष्य में दावत दी और इस मौके पर उन्होंने खुलासा किया कि, उन्हें बॉलीवुड में काम मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सना का कहना था कि "एक समय था जब मैं दक्षिण की एक फिल्म पाने के लिए कड़ी मेहनत करती थी और फिल्म मिलना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा अवसर था। इसकी बदौलत मैंने दक्षिण की चारों भाषाओं के फिल्म उद्योग में खूब नाम कमाया।"

उन्होंने कहा कि 'बिग बॉस' ने मुझे बॉलीवुड के लिए एक और मौका दिया है। मेरे माता-पिता मेरी फिल्में देखने आते थे लेकिन उन्हें कुछ समझ नहीं आता था और वे कहते थे कि ऐसा कुछ करो जो हम भी समझ सकें।

हालांकि सना ने कहा, "फिल्म जब तक शुरू न हो जाए मैं इसके बारे में बात नहीं करती। कुछ प्रस्ताव मिले हैं लेकिन जब तक फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं होती मैं टिप्पणी नहीं करना चाहती।"


वहीं करिश्मा कोटक को 'बिग बॉस 6' से बाहर जाते ही उन्हें सलमान खान के साथ एक फिल्म साइन करने का मौका मिला। करिश्मा कोटक ने इस बात पर किसी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान के साथ करिश्मा की आने वाली फिल्म 'राधे' हो सकती है

हालांकि सना की ही तरह करिश्मा भी दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस रह चुकी हैं और दोनों ने ही कई विज्ञापन फिल्में की हैं।

करिश्मा और सना भले ही शो की विजेता ना बनीं हों लेकिन ये शो रहा दोनों के लिए लक्की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed