{"_id":"80584ed6-8e67-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"sana-khan-in-salman-khan-s-mental","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेंटल’ से चमकेगी सना खान की किस्मत?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
‘मेंटल’ से चमकेगी सना खान की किस्मत?
Updated Sun, 17 Mar 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या ‘बिग बॉस 6’ की प्रतिभागी सना खान को ‘मेंटल’ के लिए सलमान खान ने कास्ट कर लिया है?
विज्ञापन
आइटम गर्ल और ‘बिग बॉस सीजन 6’ की प्रतिभागी रह चुकी सना खान के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सना खान को सलमान खान की ‘मेंटल’ के लिए कास्ट कर लिया गया है।
सना खान ने बिग बॉस के घर सौ दिन बिताने की पार्टी के दौरान भी इस बात का खुलासा किया था कि उनके लिए बॉलीवुड का रास्ता खुल गया है।
दरअसल, सलमान खान काफी समय से ‘मेंटल’ के लिए हीरोइन की तलाश कर रहे थे। इस तलाश के दौरान बिग बॉस 6 की प्रतिभागी करिश्मा कोटक का नाम भी उछला था।
विज्ञापन
लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान की ‘मेंटल’ की तलाश सना खान पर जाकर खत्म हो गई है।
सलमान खान की फिल्म ‘मेंटल’ में दो हसीनाओं की जरूरत थी जिसमें आइटम गर्ल और साउथ की अभिनेत्री डेजी शाह को तो कास्ट कर लिया गया है।
विज्ञापन
अब दूसरी हीरोइन के रूप में सना खान का नाम खूब चर्चा में है। हालांकि इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि इस फिल्म की शूटिंग हीरोइन की तलाश से पहले ही शुरू हो गई थी। अब यदि वाकई सना खान ‘मेंटल’ में होगी तो निश्चित तौर पर सना की किस्मत जल्द चमकने वाली है।