Sana Khan: प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करने से घबरा रहीं सना, एक्ट्रेस ने बेटे के स्वास्थ को बताया प्राथमिकता
सना खान ने अपनी घबराहट के बारे में बात करने के साथ ही यह भी कहा कि वह अपने बच्चे के स्वास्थ्य को अपनी प्राथमिकता रखना चाहती हैं और उन्हें अपने स्वास्थ्य की कीमत पर वजन कम करने की कोई जल्दी नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनस सैयद से शादी करने के बाद सिनेमा की दुनिया को अलविदा कह चुकीं सना खान पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। सना खान ने शादी के तीन साल बाद 5 जुलाई को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। कपल ने अपने पहले बेटे का नाम सैयद तारिक जमील रखा है और नाम का अर्थ समझाते हुए सना ने कहा कि जमील का मतलब सुंदरता और तारिक का मतलब सुखद होता है। दोनों अपने बेटे के साथ इस समय बेहद खुश हैं और हर पल का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में सना ने बेटे के जन्म के बाद वजन कम करने के बारे में खुलकर बात की और बताया कि जब भी लोग उनसे इस बारे में पूछते हैं तो वह घबरा जाती हैं।
सना खान ने अपनी घबराहट के बारे में बात करने के साथ ही यह भी कहा कि वह अपने बच्चे के स्वास्थ्य को अपनी प्राथमिकता रखना चाहती हैं और उन्हें अपने स्वास्थ्य की कीमत पर वजन कम करने की कोई जल्दी नहीं है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सना ने कहा, 'जब लोग प्रेग्नेंसी के बाद वजन घटाने के बारे में बात करते हैं तो मैं बहुत परेशान हो जाती हूं। बेशक, हर कोई अपना वजन कम करना चाहता है और मैं भी, लेकिन अपने स्वास्थ्य से समझौता करने या जो कुछ भी है उसे न खाने की कीमत पर नहीं। मेरे बच्चे के विकास के लिए यह आवश्यक है।'
Ileana dcruz: नौवें महीने में ऐसी हो गई है इलियाना की हालत, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर बयां किया हाल-ए-दिल
सना ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, 'एक नई मां को यह विश्वास नहीं दिलाया जाना चाहिए कि प्रेग्नेंसी के दौरान वजन कम करना ज्यादा महत्वपूर्ण है और यह मातृत्व की कीमत पर किया जाना चाहिए। मैं स्वस्थ रहने के विचार को बढ़ावा दूंगी। मेरा बच्चा मेरी प्राथमिकता है और वजन कम करना कभी भी हो सकता है।'
View this post on Instagram
सना ने पिछले हफ्ते अपने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चे के आगमन की खबर दुनिया के साथ साझा की थी। सना ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें लिखा, 'बिस्मिल्लाह इर-रहमान इर-रहीम अस्सलामु अलैकुम, अल्लाह ताला ने मुकद्दर मिलिखा फिर उसको पूरा किया और आसां किया और जब अल्लाह देता है तो खुश और मुसर्रत के साथ देता है। तो अल्लाह ताला ने हमें बेटा दिया।' सना खान ने 'जय हो', 'वजह तुम हो' और 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' जैसी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने साल 2020 में अनस से शादी के बाद अभिनय छोड़ दिया था।
Sitara: महेश बाबू की बेटी सितारा ने टाइम्स स्क्वायर विज्ञापन के लिए ली मोटी रकम! फीस सुन चौंक जाएंगे आप