90 के दशक से जुड़े बच्चों में 'शक्तिमान' काफी चर्चित टीवी सीरियल था। इस सीरियल की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज भी लोग अपने बचपन को याद करते हुए 'शक्तिमान' की बात छेड़ ही बैठते हैं और अब टीवी का यह सुपहीरो फिल्मी पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। 'शक्तिमान' पर फिल्म बनने जा रही है, जिसमें रणवीर सिंह 'शक्तिमान' के किरदार में नजर आ सकते हैं। हालांकि, सीरियल में यह किरदार मुकेश खन्ना ने निभाया था। उनके अलावा भी 'शक्तिमान' में कई कलाकार नजर आए थे, जो सीरियल बंद होने के वर्षों बाद भी अपने किरदार के लिए याद किए जाते हैं। आइए आपको बताते हैं अब वह कैसे दिखते हैं।
Then And Now: 25 साल में कितनी बदल गई ‘शक्तिमान’ की स्टार कास्ट, चौंका देगा किलविश और जैकाल का नया लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना ने इस सीरियल में 'शक्तिमान' का किरदार निभाया था और अपने इस रोल के दम पर वह बच्चों के फेवरेट बन गए थे। बच्चों के बीच उनका इतना प्रभाव था कि हर कोई उनकी तरह बनने और दिखने की कोशिश करने लगा था। उन दिनों बच्चे शक्तिमान की ड्रेस पहनना खूब पसंद करते थे।
वैष्णवी महंत
अभिनेत्री वैष्णवी महंत ने 'शक्तिमान' में गीता बिस्वास का किरदार निभाया था, जिसे खूब पसंद किया गया। उनकी मासूमियत ने फैंस का दिल जीत लिया था। 47 साल की वैष्णवी महंत ने 'शक्तिमान' के अलावा कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया है, जिसमें मिले जब हम तुम, दिल से दिल तक, टशन-ए-इश्क जैसे कई टीवी सीरियल्स शामिल हैं।
ललित परिमू
'शक्तिमान' में ललित परिमू ने साइंटिस्ट डॉ जैकाल की भूमिका निभाई थी, जो अपने ताकतवर दिमाग से शक्तिमान को परेशानी में खड़ा कर देता है। हालांकि, ललित परिमू का किरदार निगेटिव था लेकिन फिर भी दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया। वह कई फिल्मों में भी अहम रोल निभा चुके हैं।
सुरेंद्र पाल
सीरियल में हीरो शक्तिमान का सामना विलेन किलविश से होता था और यह किरदार अभिनेता सुरेंद्र पाल ने निभाया काफी दमदार था। किलविश का डायलॉग 'अंधेरा कायम रहे' बच्चों के जुबां पर रखा रहता था। इस किरदार को सुरेंद्र पाल सिंह ने निभाया था। सुरेंद्र पाल सिंह अब 69 साल के हैं और एक्टिंग में एक्टिव हैं।।