फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   The kapil Sharma show Abhishek Bachchan reacts to the troll who call him poor after Anurag Kashyap Manmarziyaan

द कपिल शर्मा शो: फिल्म ‘मनमर्जियां’ में अभिषेक बच्चन को यूजर ने कहा था ‘गरीब’, अभिनेता ने अब दी ये प्रतिक्रिया

Sun, 28 Nov 2021 12:22 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 28 Nov 2021 12:22 PM IST
सार

अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिस पर यूजर ने उन्हें गरीब बताया था। वहीं, अब कपिल शर्मा शो में अभिषेक ने इस कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
The kapil Sharma show Abhishek Bachchan reacts to the troll who call him poor after Anurag Kashyap Manmarziyaan
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘द कपिल शर्मा शो’ टीवी का सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो है, जिसमें स्टार्स अपनी फिल्म, गाने से लेकर अपनी किताबों का प्रमोशन करते नजर आते हैं। इस शो में कपिल शर्मा हर स्टार के साथ खूब मस्ती करते हैं, तो साथ ही ढेर सारी बातें भी करते हैं, जिसके जरिए बॉलीवुड से जुड़े स्टार्स की पर्सनल लाइफ के कई किस्सों के बारे में फैंस को जानकारी मिलती है। इस शनिवार को कपिल शर्मा के शो में अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह अपनी फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान कपिल शर्मा और शो के बाकी स्टार्स ने अभिषेक व चित्रांगदा के साथ मिलकर खूब सारी मस्ती की। लेकिन इस शो में एक ऐसा भी समय आया जब अभिषेक बच्चन ने लोगों द्वारा उन्हें ‘गरीब’ कहने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन

The kapil Sharma show Abhishek Bachchan reacts to the troll who call him poor after Anurag Kashyap Manmarziyaan
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, कपिल शर्मा के शो में हर सेलेब की ‘पोस्ट का पोस्टमार्टम’ किया जाता है। ऐसा अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा के साथ भी हुआ। कपिल शर्मा ने उनके पोस्ट पर लोगों के आए मजेदार कमेंट पढ़े। इस दौरान कपिल ने अभिषेक बच्चन की एक फोटो पर यूजर का कमेंट पढ़ा, जिसमें अभिषेक सिख बने हुए थे। ये फोटो फिल्म ‘मनमर्जियां’ के सेट की थी। इस तस्वीर पर लिखा, ‘कहा था ना अनुराग के साथ काम काम मत करो, ये गरीब बनाकर छोड़ेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

The kapil Sharma show Abhishek Bachchan reacts to the troll who call him poor after Anurag Kashyap Manmarziyaan
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन की इस फोटो पर यूजर के कमेंट को पढ़कर हर कोई हंसने लगता। अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा यूजर के इस कमेंट पर जोर-जोर से हंसने लगते हैं, जिससे साफ है कि उन्हें ये कमेंट काफी मजेदार लगा है। वहीं, अर्चना पूरण सिंह इस कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दिए बिना रह नहीं पाती हैं। वह कहती हैं, ‘गरीब अनुराग।’ वह ये बात अपना मुंह छिपाते हुए कहती हैं।

विज्ञापन

The kapil Sharma show Abhishek Bachchan reacts to the troll who call him poor after Anurag Kashyap Manmarziyaan
बॉब बिस्वास ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म ‘मनमर्जियां’ साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तापसू पन्नू और विक्की कौशल लीड रोल में थे और इसी फिल्म के जरिए अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में अपना कमबैक किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद, अभिषेक बच्चन ‘द बिग बुल’, ‘लूडो’ और ‘ब्रीद: इनटू द शैडो’ समेत कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed