सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Trp Week 11 List Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 To Anupamaa And Ganga Mai Ki Betiyan In Top 5

‘तुलसी’ के आगे नहीं टिक सकी ‘अनुपमा’, जानें ग्यारहवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कौन से सीरियल हुए शामिल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 26 Mar 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार

TRP Week 11: सीरियल ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के बीच पिछले कई हफ्तों से टीआरपी चार्ट में टॉप पर बने रहने की जंग चल रही है। ग्यारहवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ‘क्योंकि सास…’ ने बाजी मारी है। जानिए, बाकी सीरियल को टीआरपी लिस्ट में कौन सी जगह मिली है। 

Trp Week 11 List Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 To Anupamaa And Ganga Mai Ki Betiyan In Top 5
टीआरपी लिस्ट में कौन सा सीरियल रहा अव्वल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एक बार फिर टीआरपी क्वीन का खिताब ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की तुलसी के सिर पर सजा है। जानिए, ‘अनुपमा’ और की सीरियल्स को ग्यारहवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कौन सी जगह मिली है। पिछले हफ्ते के मुकाबले क्या इनकी टीआरपी में इजाफा हुआ है या नहीं। पढ़िए, टीवी सीरियल की टीआरपी रिपोर्ट। 

Trending Videos

Trp Week 11 List Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 To Anupamaa And Ganga Mai Ki Betiyan In Top 5
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में को एक्ट्रेस के साथ स्मृति ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus

‘क्योंकि सास भी…’ की टीआरपी रही बरकरार 
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ सीरियल को दसवें हफ्ते में 2.0 की टीआरपी मिली थी, ग्यारहवें हफ्ते भी इसने अपने टीआरपी को बरकरार रखा है। 2.0 की टीआरपी के साथ यह लिस्ट में पहले स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे नंबर पर नए सीरियल की एंट्री 
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का स्पीन ऑफ सीरियल ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ हाल ही में शुरू हुआ है। इस सीरियल को ग्यारहवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। इस सीरियल की टीआरपी 1.9 रही है।  

Trp Week 11 List Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 To Anupamaa And Ganga Mai Ki Betiyan In Top 5
सीरियल 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus

तीसरे नंबर पर खिसका सीरियल ‘अनुपमा’
दसवें हफ्ते में सीरियल ‘अनुपमा’ 1.9 की टीआरपी के साथ दूसरे नंबर पर था लेकिन ग्यारहवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यह तीसरे नंबर पर है। इसकी टीआरपी कम हुई है, ग्यारहवें हफ्ते में इसकी टीआरपी 1.8 रही है। 

टॉप 5 में शामिल हुए ये सीरियल 
ग्यारहवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर सीरियल ‘वसुधा’ है, इसकी टीआरपी 1.8 है। वहीं पांचवें नंबर पर सीरियल ‘गंगा मां की बेटियां’ रहा है, इसकी टीआरपी 1.8 है। हाल ही में खत्म हुए रियलिटी शो ‘द 50’ की टीआरपी ग्यारहवें हफ्ते में भी काफी कम रही है, इसको 0.6 की टीआरपी मिली है। यह रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ जैसे जादू दर्शकों पर नहीं चला पाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed