{"_id":"769d7054-a4ad-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"vishal-karwal-karishma-kotak-dating","type":"story","status":"publish","title_hn":"सना को नहीं, करिश्मा को डेट कर रहे हैं विशाल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सना को नहीं, करिश्मा को डेट कर रहे हैं विशाल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 14 Apr 2013 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बिग बॉस 6’ में दिखाई दी मॉडल करिश्मा कोटक और टीवी एक्टर विशाल करवल आजकल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसा माना जा रहा था कि ‘बिग बॉस’ से निकलने के बाद विशाल अपनी दोस्त और ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट सना खान को डेट करेंगे।
लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि विशाल सना को नहीं करिश्मा को डेट कर रहे है। मालूम हो करिश्मा कोटक फिलहाल आईपीएल एक्स्ट्रा ईनिंग्स की मेजबानी करने में व्यस्त हैं।
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि विशाल और सना के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है वहीं विशाल और करिश्मा को कई बार एक साथ देखा गया है।
अब सच क्या है ये तो विशाल या करिश्मा ही बता सकते हैं। लेकिन आपको याद दिला दें ‘बिग बॉस 6’ में जहां विशाल से बाहर निकलने के बाद सना को डेट पर ले जाने की बात कही थी वहीं विशाल का दिल करिश्मा के लिए भी धड़क रहा था।
विज्ञापन
अब देखना होगा कि विशाल वाकई करिश्मा के लिए गंभीर हैं या फिर वे सना की तरह करिश्मा को भी बीच मझधार में छोड़ देंगे।