{"_id":"69f73ee8b2537e523a031c32","slug":"who-is-ana-jaisinghani-became-famous-after-crime-patrol-left-acting-became-devotee-of-krishna-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन हैं एक्ट्रेस एना जयसिंघानी? 'क्राइम पेट्रोल' में किया काम; एक्टिंग छोड़कर अब चुना अध्यात्म का रास्ता","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कौन हैं एक्ट्रेस एना जयसिंघानी? 'क्राइम पेट्रोल' में किया काम; एक्टिंग छोड़कर अब चुना अध्यात्म का रास्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 03 May 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Anna Jaisinghani: अभिनेत्री एना जयसिंघानी की जिंदगी अब बिलकुल बदल गई है। उन्होंने एक्टिंग छोड़कर अध्यात्म का रास्ता चुन लिया है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है?
एना जयसिंघानी
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
टीवी की अभिनेत्री रहीं एना जयसिंघानी इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बारे में अहम खुलासा किया है। जयसिंघानी ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो से की थी। बाद में उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी। अब उन्होंने अध्यात्म का रास्ता चुन लिया है। वह वृंदावन में भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हैं।
Trending Videos
साथी कलाकारों के साथ एना जयसिंघानी
- फोटो : सोशल मीडिया
इन शोज में किया काम
अन्ना जयसिंघानी एक पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री और कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने अपनी अभिनय की ट्रेनिंग बालाजी टेलीफिल्म्स से ली थी। यह एकता कपूर का प्रोडक्शन हाउस है।
अन्ना को 'देखा एक ख्वाब' जैसे सीरियल्स से काफी शोहरत मिली। वह 'सावधान इंडिया' और 'क्राइम पेट्रोल' जैसे क्राइम-बेस्ड शो में भी नजर आ चुकी हैं। इन शो की मदद से टीवी की दुनिया में उनके करियर को एक नई उड़ान मिली।

रिलीज से पहले चर्चा में आई 'पति पत्नी और वो दो', लग रहे ये इल्जाम; आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत ने किया बचाव
विज्ञापन
विज्ञापन
एना जयसिंघानी
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अभिनेत्री ने बदला नाम
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से ताल्लुक रखने वाली एना ने हाल ही में यूट्यूब चैनल मेरो वृंदावन के साथ बातचीत में बताया कि उन्होंने अपना जीवन कृष्ण भक्ति को समर्पित कर दिया है। उन्होंने अपना नाम बदलकर एना परी हरिवंशी रखा है।
उनके मुताबिक धीरे-धीरे उनका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर होने लगा। अब उन्होंने ग्लैमर की दुनिया के बजाय सच्ची शांति वाली दुनिया को चुना है।

इस तरह बदली जिंदगी
एना के मुताबिक मुंबई में उनके कुछ ऐसे दोस्त बने जो नियमित रूप से ISKCON मंदिर जाते थे। वह भी उनके साथ जाने लगीं और धीरे-धीरे उन्होंने उनकी जीवनशैली को अपना लिया। उन्होंने लहसुन, प्याज, शराब और मांसाहारी भोजन से परहेज करना शुरू किया। इन दोस्तों के साथ रहते हुए, वह ISKCON से और भी ज्यादा जुड़ गईं। उन्होंने कुंज बिहारी (कृष्ण) से प्रार्थना करना शुरू कर दिया कि वह उन्हें वृंदावन बुला लें।
अब, अन्ना की जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है। वह एक साध्वी बन गई हैं और उन्होंने अपना जीवन भगवान कृष्ण को समर्पित कर दिया है।