सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Thalapathy Vijay Believed that He would Become Tamil Nadu chief minister Reveals Father

विजय को यकीन था कि वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे, पिता ने किया खुलासा; कहा- इसमें एक प्रतिशत शक नहीं था

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 04 May 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Thalapathy Vijay Father: थलापति विजय तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। इससे उनके माता-पिता खुश हैं। विजय के पिता ने बताया है कि उन्हें जरा सा भी शक नहीं था कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। 

Thalapathy Vijay Believed that He would Become Tamil Nadu chief minister Reveals Father
विजय - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

आज तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। इसमें एक्टर थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने बढ़त बनाई है। ऐसे में थलापति विजय के पिता एस ए चंद्रशेखर खुश हैं। उन्होंने विजय को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि विजय को यकीन था कि वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे।

विजय को नहीं था शक
एएनआई से बात करते हुए विजय के पिता ने उनके हालिया सफर के बारे में बताया है। उन्होंने कहा 'मैं और मेरी पत्नी बहुत खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं। मैं अपने बेटे को बधाई देता हूं। मैंने पिछले दो वर्षों में देखा है कि उनका कॉन्फिडेंस लेवल शानदार रहा है। उनका यह विश्वास कि 'मैं अब तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनूंगा इसमें उनको 1 प्रतिशत भी शक नहीं था। यही है उनका आत्मविश्वास का स्तर। मैं इस नजरिए की तारीफ करता हूं। सबसे पहले, एक नेता के लिए, वह निडरता, बिना किसी गठबंधन के खड़े रहना, यह तारीफ के काबिल है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताई मां की प्रतिक्रिया
चंद्रशेखर ने विजय की जीत पर अपनी पत्नी की प्रतिक्रिया भी साझा की। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे नतीजे सामने आ रहे थे, वह खुश हो रही थीं। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'वह न केवल उसकी मां हैं, बल्कि विजय की सबसे पहली प्रशंसक भी हैं। आज वह बेहद खुश हैं।'
विज्ञापन

Thalapathy Vijay Believed that He would Become Tamil Nadu chief minister Reveals Father
थलापति विजय - फोटो : X
पिता से मिलने पहुंचे विजय
तमिलनाडु चुनाव में अपनी पार्टी टीवीके के शानदार प्रदर्शन के बाद विजय अपने पिता के चेन्नई स्थित घर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद समर्थकों का अभिवादन किया। समर्थकों ने भी विजय का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विजय ने सीटी मारकर जीत की खुशी जाहिर की।

'टॉक्सिक' में यश के साथ बोल्ड सीन वाली खबरों पर कियारा आडवाणी ने दिया रिएक्शन; जानें क्या है पूरा मामला?

विजय के पिता ने जताई खुशी
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में टीवीके के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने से उत्साहित पार्टी प्रमुख विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हम बहुत खुश हैं, मैं अपने बेटे से मिला'।

100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त
जैसे-जैसे 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में वोटों की गिनती आगे बढ़ रही है, विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' एक मजबूत दावेदार के तौर पर उभर रही है। इसने 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed