सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Thalapathy Vijay receives His wedding Photos with Sangeetha from fan amid divorce during election campaigning

चुनाव प्रचार के दौरान विजय को फैन ने भेंट की शादी की तस्वीर; तलाक की खबरों के बीच एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 14 Apr 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Thalapathy Vijay Viral Video: अभिनेता थलापति विजय ने अभिनय की दुनिया से अब राजनीति में कदम रखे हैं। वे तमिलनाड़ु चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। इसके लिए मेहनत में कसर नहीं छोड़ रहे। हाल ही में एक चुनाव प्रचार रैली के दौरान उन्हें एक फैन ने उनकी और संगीता की शादी की तस्वीर भेंट कर दी। 

Thalapathy Vijay receives His wedding Photos with Sangeetha from fan amid divorce during election campaigning
थलापति विजय - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता और टीवीके चीफ थलापति विजय विधानसभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हैं। वे पूरे तमिलनाडु में जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में विजय को एक चुनावी रैली में एक फैन ने संगीता के साथ उनकी शादी की तस्वीर भेंट कर दी। इस तस्वीर में विजय और संगीता के अलावा विजयकांत भी नजर आ रहे हैं। यह घटना ऐसे वक्त में घटी, जब संगीता के साथ विजय का तलाक होने जा रहा है।

Trending Videos

Thalapathy Vijay receives His wedding Photos with Sangeetha from fan amid divorce during election campaigning
थलापति विजय की शादी की फोटो - फोटो : वीडियो ग्रैब

विजय ने इशारों से मंगवाया फोटो फ्रेम
चुनावी तैयारियों के बीच विजय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। कथित तौर पर पत्नी संगीता के साथ उनका तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। इस बीच रैली में यह तोहफा मिलने के बाद विजय का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भारी सुरक्षाबल के बीच एक वैन के ऊपर से फैंस की तरफ हाथ हिलाते हुए उनकी नजर एक फोटो फ्रेम पर पड़ी। उन्होंने फैन को इशारा किया कि वह उसे उनकी सुरक्षा टीम को दे दे। इसके बाद एक्टर ने उस फ्रेम को ऊपर उठाया और भीड़ की ओर देखकर 'थम्ब्स-अप' किया। उस एडिट की हुई फोटो को करीब से देखने के बाद, उन्होंने उसे वापस अपने सुरक्षा अधिकारी को सौंप दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

संगीता ने दी विजय से तलाक की अर्जी
संगीता ने फरवरी 2026 में विजय से तलाक के लिए अर्जी दी। उन्होंने अपनी 27 साल की शादीशुदा लाइफ को खत्म करने की मांग की। इनकी शादी साल 1999 में हुई थी और कपल के दो बच्चे हैं। अपनी अर्जी में संगीता ने तलाक की वजह के तौर पर बेवफाई और क्रूरता का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विजय का किसी साथी एक्टर के साथ शादी के बाहर अफेयर चल रहा था। इस मामले की सुनवाई के दौरान, विजय को अभिनेत्री तृषा के साथ सार्वजनिक रूप से स्पॉट किया गया। इसके बाद दोनों के अफेयर को लेकर अफवाहों का दौर शुरू हो गया। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन अटकलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

सेंसर बोर्ड में अटकी फिल्म 'जन नायकन'
अभिनेता विजय आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। नतीजों की घोषणा 4 मई को होने की उम्मीद है। फिल्मी करियर की बात करें तो एक्टर की फिल्म 'जन नायकन' सेंसर बोर्ड में अटकी हुई है। इसे बतौर एक्टर फिलहाल उनकी आखिरी फिल्म कहा जा रहा है। फिल्म को आधिकारिक सर्टिफिकेशन मिलने का इंतजार है। इस बीच फिल्म का एक एचडी प्रिंट ऑनलाइन लीक हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed