Lukkhe: ‘लुक्खे’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, जानें सीरीज की कहानी स्टार कास्ट और रिलीज डेट से जुड़ी पूरी जानकारी
Lukkhe Series: प्राइम वीडियो की मच अवेटेड सीरीज ‘लुक्खे’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। साथ ही इसकी स्टार कास्ट को लेकर भी मेकर्स ने एक थ्रिलिंग वीडियो जारी किया है। जानिए कब रिलीज होगी सीरीज और इसमें क्या कुछ है खास।
विस्तार
हिमांक गौर के निर्देशन में बनी मच अवेटेड सीरीज ‘लुक्खे’ की रिलीज डेट की घोषणा आज मेकर्स ने कर दी है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर इसका ऐलान किया। साथ ही उन्होंने स्टार कास्ट का शानदार इंट्रोडक्शन भी दिया है, जिसमें सभी एक्टर्स काफी डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कब रिलीज होगी सीरीज, कौन से एक्टर्स आएंगे नजर, और क्या होगी सीरीज की कहानी।
म्यूजिकल एक्शन ड्रामा है सीरीज
प्राइम वीडियो ने अपनी नई सीरीज ‘लुक्खे’ की रिलीज डेट तय कर दी है। यह 8 एपिसोड की म्यूजिकल एक्शन ड्रामा सीरीज है, जिसे हिमांक गौर ने डायरेक्ट किया है। इसे विपुल डी. शाह और राजेश बहल ने ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गोरिल्ला एलएलपी के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
क्या है सीरीज की कहानी?
‘लुक्खे’ की कहानी चंडीगढ़ के रैप कल्चर और स्ट्रीट राइवलरी पर आधारित है। इसमें दो रैपर्स- ‘MC बदनाम’ और ‘OG’ की टक्कर दिखाई गई है। उनकी यह दुश्मनी बदले, सपनों और जिंदगी के सफर को जोड़ती है। सीरीज का टैगलाइन है- ‘रैप और बदला, दोनों लाउड है।’
सीरीज की स्टार कास्ट
सीरीज में राषी खन्ना और मशहूर रैपर-गीतकार किंग लीड रोल में नजर आएंगे। इनके साथ पलक तिवारी और लक्षवीर सिंह सरन भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा नकुल रोशन साहदेव, कृतिका भारद्वाज, शिवांकित परिहार, जो OG का रोल कर रहे हैं, योगराज सिंह और आयशा रजा मिश्रा भी इस सीरीज का हिस्सा हैं।
कब रिलीज होगी सीरीज?
‘लुक्खे’ 8 मई से प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह सीरीज हिंदी भाषा में भारत के साथ-साथ 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगी। इंट्रोडक्शन वीडियो को देखकर लगता है कि सीरीज फुल ऑफ म्यूजिक, रैप और थ्रिल से भरी होगी।
