सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Kerala Story 2 Goes Beyond Trailer Released And The Movie Will Be releasing On 27 Of Februry

‘द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 17 Feb 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

The Kerala Story 2 Goes Beyond: साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी' ब्लॉकबस्टर रही थी। अब निर्माता इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। निर्माताओं ने आज इसका ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

The Kerala Story 2 Goes Beyond Trailer Released And The Movie Will Be releasing On 27 Of Februry
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

विपुल अमृतलाल शाह साल 2023 में फिल्म 'द केरल स्टोरी' लेकर आए थे। अब वे इसका सीक्वल  'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो पहले पार्ट से ज्यादा इंटेंस नजर आ रहा है। सीक्वल में आपको एक और खौफनाक कहानी देखने को मिलेगी जो धर्मांतरण से जुड़ी होगी।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर हुआ रिलीज
'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' का ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। ट्रेलर की शुरुआत एक चौंकाने वाली बात से होती है। जिसमें कहा गया है कि अगले 25 साल में भारत इस्लामिक स्टेट बन सकता है। फिर कहानी अलग-अलग राज्यों की तरफ जाती है। ट्रेलर में तीन हिंदू लड़कियों की कहानी को दिखाया गया है- उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा। ये तीनों मुस्लिम लड़कों से प्यार करती हैं, लेकिन धीरे-धीरे पता चलता है कि उनके पीछे धर्म बदलवाने का एक बड़ा प्लान है।

क्या खास है ट्रेलर में 
राजस्थान में एक हिंदू परिवार पुलिस स्टेशन में अपनी 16 साल की बेटी के जबरन धर्म बदलवाने की शिकायत करता है। माता-पिता का दर्द साफ दिखता है। वहीं मध्य प्रदेश में एक हिंदू लड़की को प्यार के नाम पर धोखा दिया जाता है, शादी का झांसा देकर उसका धर्म बदलने की कोशिश की जाती है। उसकी तकलीफ और अकेलापन बहुत प्रभावित करता है। केरल में एक मुस्लिम लड़का अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड से लिव-इन रिलेशनशिप के लिए कहता है, लेकिन जब लड़की अपना धर्म नहीं बदलने की बात करती है, तो झगड़ा बढ़ जाता है। उस पर दबाव बनाया जाता है।

कब रिलीज होगी फिल्म?
'द केरल स्टोरी 2' फिल्म,  27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह हैं। निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और सह-निर्माता आशिन ए. शाह हैं। विपुल अमृतलाल शाह और उनकी कंपनी 'सनशाइन पिक्चर्स' के साथ बनी यह फिल्म 'द केरल स्टोरी' की अगली कड़ी है, जो पहले से भी ज्यादा गहरी और डरावनी दिख रही है।

यह भी पढ़ें: 'द गॉडफादर' अभिनेता रॉबर्ट डुवैल को अनुपम खेर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, लिखा- 'वह बहुत ईमानदार...'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed