फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tiger shroff firing incident caused fan umesh chauhan injured

टाइगर का फोटो लेना फैन को पड़ा भारी: अस्पताल में भर्ती हैं घायल उमेश चौहान, ब्लॉगर के परिवार ने मांगी मदद

Tue, 20 Oct 2026 02:52 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Oct 2026 02:52 PM IST
सार

Umesh Chauhan Got Injured: बीते रविवार टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमला कई और लोगों के लिए भी मुसीबत का सबब बन गया। एक्टर के फैन और ब्लॉगर उमेश को एक फोटो की कीमत गोली खा कर चुकानी पड़ी। जानें कैसी है उमेश की हालत…

विज्ञापन
Tiger shroff firing incident caused fan umesh chauhan injured
टाइगर श्रॉफ, उमेश चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ के ऊपर हुए हमले के बाद से ही फैंस को एक्टर की काफी फिक्र है। मगर एक्टर के लिए एक फैन की यही चाहत आज उसके अस्पताल में होने का कारण बन गई। ब्लॉगर और फैन उमेश चौहान का परिवार आज मुश्किलों में है। जानें क्या है मामला? 

विज्ञापन

उमेश को भारी पड़ा एक्टर के साथ फोटो 
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की वजह से कई लोगों घायल हुए। इन लोगों में से एक व्यक्ति उमेश चौहान भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब टाइगर निकले तो उमेश उन्हें अपने ब्लॉग में कवर करना चाहते थे। मगर जैसे ही वह टाइगर के पास पहुंचे हमला हो गया। वह मुंबई के केजीएम अस्पताल में भर्ती हैं। जहां के सर्जरी विभाग में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

Tiger shroff firing incident caused fan umesh chauhan injured
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार की आर्थिक स्थिति खराब 
सोशल मीडिया पर चल रहीं खबरों के मुताबिक उमेश चौहान परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दो नौकरियां करते हैं। उनकी पत्नी आठ महीने की प्रेगनेंट है, वहीं वह एक छह साल के बच्चे के पिता हैं। उन्होंने एक मीडिया कथित बातचीत में कहा कि उन्होंने जो भी बचत पत्नी के लिए रखी थी वह खर्च हो चुकी है।

विज्ञापन

Tiger shroff firing incident caused fan umesh chauhan injured
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग - फोटो : सोशल मीडिया

कब हुआ टाइगर श्रॉफ पर हमला 

  • बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में रविवार शाम 7 बजे जानलेवा हमला हुआ। 
  • उनकी कार पर 5 राउंड गोलियां चलाई गईं। 
  • पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में सभी हमलावरों को पकड़ लिया।
  • टाइगर पर हमला करने वाले तीनों शूटरों को राजस्थान से गिरफ्तार किये गए। 
  • तीनों जयपुर से बस के जरिये दिल्ली और फिर नेपाल भागने की फिराक में थे। 
  • मुंबई पुलिस के इनपुट पर कोटा पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर तीनों को जनरल कोच से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed