सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   trisha krishnan 43 birthday journey with vijay thalapathy and controversies of her life

Trisha Bday: विजय के लिए वोट मांगने वाली तृषा को मिला बर्थडे गिफ्ट, इन फिल्मों में साथ किया काम; कई आरोप झेले

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 04 May 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Trisha Krishnan Birthday Special: दक्षिण भारत के दो नाम आज सुबह से ही चर्चा में हैं, विजय जोसेफ और तृषा कृष्णन। वजहें भले ही अलग-अलग हो पर इनके फैंस इन्हें आपस में जोड़ ही देते हैं। जानिए क्या है पूरा मामला…

trisha krishnan 43 birthday journey with vijay thalapathy and controversies of her life
विजय थलापति, तृषा कृष्णन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। मिस चेन्नई से अपने सफर की शुरुआत करने वाली तृषा फिल्मी दुनिया के भी खूब कामयाब रहीं। इन दिनों वे राजनीति और अपने व्यक्तिगत जीवन के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनके को-स्टार और करीबी दोस्त थलापति विजय आज तमिलनाडु की सियासत का बड़ा चेहरा बनने वाले हैं। पढ़ें दोनों से जुड़ी खास बातें…
Trending Videos

 

trisha krishnan 43 birthday journey with vijay thalapathy and controversies of her life
तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
मंच से शुरू हुआ सफर फिल्मों तक जा पहुंचा 
तृषा का फिल्मी सफर मिस चेन्नई जीतने के साथ हुआ। जिसके बाद वो साउथ इंडस्ट्री की तरफ मुड़ी। वहीं उन्होंने अपने करियर की शुरुआत  फाल्गुनी पाठक के सुपरहिट म्यूजिक एल्बम के गाने ‘मेरी चूनर उड़-उड़ जाए’ से की थी। इस गाने में उनके साथ अभिनेत्री आयशा टाकिया भी मौजूद थीं। एक्ट्रेस ने अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू अक्षय कुमार के साथ 'खट्टा मीठा' में किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

trisha krishnan 43 birthday journey with vijay thalapathy and controversies of her life
विजय थलापति, तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
तृषा और विजय का सामना
2004 में रिलीज हुई फिल्म 'घिली' मे विजय थलापति के साथ काम किया। फिल्म हिट हुई दोनों की जोड़ी दर्शकों ने काफी प्यार दिया। 'घिली' उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। इसके बाद थिरुपाची (2005), आथी (2006), कुरुवी (2008), और लियो (2023) में वह एक साथ दिखे। तृषा और विजय की जोड़ी साउथ फिल्मी दुनिया की हिट जोड़ियों में शामिल है। 2008 में रिलीज हुई फिल्म कुरुवी के बाद फैंस ने लगभग 15 साल बाद एक साथ वो फिल्म 'लियो' में दिखे थे। 

trisha krishnan 43 birthday journey with vijay thalapathy and controversies of her life
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता से नेता बने विजय
तमिलनाडु की राजनीति में विजय ने कदम रखा है। इसके साथ ही उनकी पार्टी  तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के साथ वो तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उतरे हैं। इस मौके पर भी विजय की दोस्त तृषा ने अप्रत्यक्ष तरीके से कई बार विजय को अपना समर्थन दिया है। तमिनलाडु में मतगणना शुरू हो चुकी है। इसमें विजय की पार्टी अब तक 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है।
 

trisha krishnan 43 birthday journey with vijay thalapathy and controversies of her life
तृषा कृष्णन, विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया
तृषा का विजय को समर्थन ?
 तमिलनाडु चुनाव 2026 में अभिनेत्री तृषा कृष्णन को कई बार विजय थलापति का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करते देखा गया।
  •   विजय थलापति की पत्नी ने तलाक की अर्जी फैमिली कोर्ट में दायर करने के ठीक बाद ही विजय और तृषा ने एक साथ एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। जिससे उनके संबंधों पर चर्चा होने लगी।
  • अभिनेत्री तृषा कृष्णन 23 अप्रैल, 2026 को अपना वोट डालने मतदान केंद्र पहुंची थीं। अपनी स्याही लगी उंगली की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसके बैकग्राउंड म्यूजिक में फिल्म 'घिल्ली' का गाना 'अर्जुनार विल्लू' था। इतना ही नहीं इस गाने में विशेष सीटी की धुन है। वहीं टीवीके पार्टी का प्रतीक चिन्ह भी सीटी है। जिसके बाद लोग इसे तृषा का विजय के लिए समर्थन मान रहे हैं। 
  • विजय थलापति पर  बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के व्यक्तिगत  टिप्पणियां की थी। जिसके जवाब में  तृषा ने उनकी कड़ी निंदा की थी।
  • चार मई को अभिनेत्री का जन्मदिन है। इसके साथ ही आज तमिलनाडु चुनाव के नतीजे भी सामने आने हैं। इस खास दिन पर तृषा दर्शन के लिए तिरुपति मंदिर पहुंची हैं। जिसे फैंस चुनाव से भी जोड़ रहे हैं। 
  • चुनाव के नतीजों के दिन ही अभिनेत्री तृषा कृष्णन की गाड़ी विजय थलापति के घर देखी गई है। 

trisha krishnan 43 birthday journey with vijay thalapathy and controversies of her life
विजय थलापति, संगीता, तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
विजय की पत्नी संगीता ने कहा 'रिलेशनशिप में हैं विजय-तृषा'
25 अगस्त 1999 में विजय ने संगीता सोर्नालिंगम से शादी की थी। उनके दो बच्चे भी हैं। मगर अचानक शादी से लगभग 27 साल बाद संगीता ने विजय से तलाक की मांग कोर्ट के सामने रखी। एक रिपोर्ट के मुताबिक संगीता ने तलाक का कारण विजय का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया। तलाक की याचिका में उन्होंने बताया कि विजय का 2021 से ही एक एक्ट्रेस से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। विजय ने उन्हें कई बार कहा कि वो उसे छोड़ देंगे मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। इतना ही नहीं वह लगातार ट्रिप पर जा रहे हैं। इसके साथ ही विजय ने परिवार पर ध्यान देना बंद कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed