{"_id":"6989b9946114cdebd80f0a59","slug":"tu-yaa-main-ott-release-watch-on-netflix-adarsh-gourav-and-shanaya-kapoor-starrer-film-2026-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिनेमाघर में आने से पहले 'तू या मैं' की आ गई OTT रिलीज डेट, जानें कब और कहां देखें फिल्म?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सिनेमाघर में आने से पहले 'तू या मैं' की आ गई OTT रिलीज डेट, जानें कब और कहां देखें फिल्म?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 09 Feb 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार
Tu Ya Main OTT Release Date: फिल्म 'तू या मैं' की ओटीटी रिलीज का एलान हो गया है। इसमें दो स्टार्स की कहानी दिखाई गई है। उनकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उनका सामना एक मगरमच्छ से होता है।
तू या मैं
- फोटो : इंस्टाग्राम@shanayakapoor02
विज्ञापन
विस्तार
फिल्म 'तू या मैं' वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म के ओटीटी पर रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। बिजोय नांबियार के निर्देशन में बनी फिल्म 10 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूर ने अहम किरदार निभाया है।
Trending Videos
56 दिन बाद ओटीटी पर आएगी फिल्म
ओटीटी प्ले के मुताबिक टीम ने आठ हफ्ते की थिएट्रिकल विंडो तय की है। फिल्म के ओटीटी पर आने से पहले दर्शक इसे बड़े पर्दे पर 56 दिनों तक देख सकेंगे। डिजिटल प्रीमियर अप्रैल के दूसरे शुक्रवार को होगा।
ओटीटी प्ले के मुताबिक टीम ने आठ हफ्ते की थिएट्रिकल विंडो तय की है। फिल्म के ओटीटी पर आने से पहले दर्शक इसे बड़े पर्दे पर 56 दिनों तक देख सकेंगे। डिजिटल प्रीमियर अप्रैल के दूसरे शुक्रवार को होगा।
‘द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज, इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन
बदल जाता है मकसद
फिल्म 'तू या मैं' की टैगलाइन है, 'कुछ कोलैब जिंदगी भर के लिए होते हैं; कुछ आपकी जिंदगी खत्म कर देते हैं।' कहानी मिस वैनिटी और ए पर आधारित है, जो इन्फ्लुएंसर हैं। दोनों एक वीडियो शूट करने के लिए मिलते हैं। तभी उनके साथ एक अजीब घटना होती है। एक मगरमच्छ उन्हें घेर लेता है। अब उनकी जिंदगी का मकसद जिंदा रहना बन जाता है।

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं'
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'तू या मैं' के लेखक अभिषेक बेंडेकर हैं। इसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूर के अलावा मोना सिंह, पारुल गुलाटी और सिद्धार्थ सिबल नजर आएंगे। आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा द्वारा निर्मित ‘तू या मैं’ थ्रिलर भरी कहानी है। 22 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस पर दर्शकों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी थी।